फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Edification of BJP Senior Leaders Ramlal and Srikant for Maheshwar Singh

पार्टी में लेने से पहले भाजपा की महेश्वर को नसीहत

Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Edification of BJP Senior Leaders Ramlal and Srikant for Maheshwar Singh

हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह को पार्टी में शामिल करने से पहले भाजपा नेताओं ने उन्हें पूरी निष्ठा से पार्टी के प्रति समर्पित रहने की नसीहत दी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और महेश्वर सिंह ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत से अलग अलग मुलाकात की।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान संगठन मंत्री रामलाल ने सभी एकजुट होकर समर्पित भाव से काम करने को कहा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में महेश्वर सिंह ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री
विज्ञापन


को आश्वस्त किया कि हाईकमान को उनसे कोई शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। वह भाजपा के सक्रिय नेता रहे हैं। आगे भी हिमाचल भाजपा को आगे ले जाने में उनका पूरा सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को छोड़ हिलोपा के अधिकांश नेता एकसाथ 14 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री ने बुलाया था दोनों नेताओं को

Edification of BJP Senior Leaders Ramlal and Srikant for Maheshwar Singh

उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को समारोह में उपस्थित होने का न्योता दिया। महेश्वर सिंह ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शांता कुमार से भी मुलाकात कर समारोह में उपस्थित होने का न्योता दिया। वीरवार प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती शिमला में जिला पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। महेश्वर सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि महेश्वर सिंह को भाजपा में शामिल करने से पहले उन्हें राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल और हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत ने दिल्ली बुलाया था।

चार भाजपा वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात: महेश्वर सिंह
हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में भाजपा के चार वरिष्ठ नेताओं से मिले हैं। उन्हें कहा कि वरिष्ठ नेताओं को समारोह में उपस्थित होने का न्योता दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने से वरिष्ठ नेता खुश है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed