फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ed Negi, who grows 35 thousand plants in cold desert passes away

शीत मरुस्थल में 35 हजार पौधे उगाने वाले एडी नेगी नहीं रहे

Mon, 24 May 2021 11:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 May 2021 11:24 PM IST
सार

पूह के एडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि हिमाचल और किन्नौर की हरित क्रांति और डेजर्ट हीलर के नाम से मशहूर एडी नेगी चले गए हैं । उन्होंने सारा जीवन थांगकर्म प्रोजेक्ट पर लगाया था।

विज्ञापन
Ed Negi, who grows 35 thousand plants in cold desert passes away
एडी नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मरुस्थल को हरा करने वाले एडी नेगी (72) का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में सोमवार सुबह तीन बजे दम तोड़ा। केंद्र सरकार करोड़ों खर्च करने के बाद भी थांगकर्मा मरुस्थल क्षेत्र को हरियाली में बदलने में सफल नहीं हुई तो तभी नेगी ने 65 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर 35 हजार पौधे लगाकर उस क्षेत्र को हरा-भरा कर दिया। उन्हें डेजर्ट हीलर के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन


उन्होंने इस स्थान पर रुबिना, चूली, सेब, विलो और सब्जियां तैयार कीं। साथ ही गायें और अन्य पशु भी पाल रखे हैं। उन्हें आधिकारिक सर्कल में कई बार सम्मानित किया गया है। पूह के एडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि हिमाचल और किन्नौर की हरित क्रांति और डेजर्ट हीलर के नाम से मशहूर व्यक्ति चला गया। उन्होंने सारा जीवन थांगकर्म प्रोजेक्ट पर लगाया था। जिला प्रशासन ने उनके इलाज के लिए काफी सहयोग किया था। उनके देहांत पर उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा, एसपी एसआर राणा, एडीएम पूह अश्वनी कुमार, एसडीएम कल्पा अवनींद्र कुमार, बीआरओ के ओसी प्रमोद कुमार सिंह, महेश्वर नेगी और पूर्व चेयरमैन बीडीसी पूह सहित अन्य ने दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed