{"_id":"66bb6eb2d304e775bc0bff71","slug":"ed-will-question-private-hospital-management-in-ayushman-card-scam-in-himachal-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: आयुष्मान कार्ड घोटाले में ईडी निजी अस्पताल प्रबंधन से करेगी पूछताछ, पैसे हड़पने के लगे हैं आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: आयुष्मान कार्ड घोटाले में ईडी निजी अस्पताल प्रबंधन से करेगी पूछताछ, पैसे हड़पने के लगे हैं आरोप
Tue, 13 Aug 2024 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:03 PM IST
सार
ईडी की तरफ से हिमाचल के छह निजी अस्पतालों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ईडी जल्द ही निजी अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल में फर्जी आयुष्मान कार्ड घपले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही निजी अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ करेगी। ईडी की तरफ से छह निजी अस्पतालों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आरोप हैं कि इस मामले में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। अस्पताल में फर्जी क्लेम भी दिखाया गया है। ईडी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। निजी अस्पताल प्रबंधकों के बैंक खातों और कॉल डिटेल खंगारा जा रहा है।
विज्ञापन
ईडी ने ऊना के निजी अस्पताल में आयुष्मान फ्रॉड को लेकर विजिलेंस की एफआईआर के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी। बीते महीने ईडी ने हिमाचल के छह निजी अस्पतालों में दबिश देकर रिकाॅर्ड कब्जे में लिया है। अधिकारी आयुष्मान कार्ड पर किए गए उपचार की फाइलें साथ ले गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के रिकाॅर्ड से निजी अस्पतालों के रिकाॅर्ड की पड़ताल की जा रही है। ईडी ने दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी व कुल्लू जिलों में के 20 स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत छापा मारा था। इसमें 88 लाख रुपये नकद, चार बैंक लॉकर और 140 संबंधित बैंक खाते जब्त किए थे। इसके अलावा चल-अचल संपत्तियों, खातों की पुस्तकों और अन्य दस्तावेजों के अलावा मोबाइल फोन/आईपैड, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जब्त किए हैं।
विज्ञापन