फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ED submitted documents to the Chief Counsel in virbhadra singh Money laundering case

मनी लांड्रिंग केस में ईडी ने वीरभद्र के वकील को सौंपे दस्तावेज

Sat, 06 Oct 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
ED submitted documents to the Chief Counsel in virbhadra singh Money laundering case

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग केस में आरोपपत्र के साथ पेश दस्तावेजों की प्रति हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के वकील को सौंप दी है। कुछ अन्य दस्तावेज देने के लिए समय मांगा है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज के समक्ष वीरभद्र के वकील ने कहा कि उन्हें दस्तावेजों के निरीक्षण के लिए समय चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई दो नवंबर तय कर दी। 
विज्ञापन


ईडी ने वीरभद्र व अन्य आरोपियों पर मनी लांड्रिंग मामले में 21 जुलाई 2018 को चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में वीरभद्र सिंह, प्रतिभा व उनका बेटा विक्रमादित्य सिंह जमानत पर हैं। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई का आरोप है कि यूपीए शासनकाल में वीरभद्र ने केंद्रीय मंत्री रहते करीब 10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी। इस एफआईआर के आधार पर ईडी ने इन आरोपियों पर मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed