{"_id":"641335f798d6c96d5204158b","slug":"ed-seizes-property-worth-rs-1-71-crore-in-una-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऊना में प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की 1.71 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऊना में प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की 1.71 करोड़ की संपत्ति
Thu, 16 Mar 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Mar 2023 09:01 PM IST
सार
ईडी ने आरोपियों की 1.71 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया है। इसमें भूमि, भवन, वाहन और अन्य प्रकार की संपत्ति शामिल है। प्रवीण कुमार व विजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊना में मैसेज इंडिया एडवरटाइजमेंट के लगभग तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आरोपियों की 1.71 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया है। इसमें भूमि, भवन, वाहन और अन्य प्रकार की संपत्ति शामिल है। प्रवीण कुमार व विजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। दोनों पर एडवरटाइजमेंट सर्विस एप के जरिये निवेशकों से तीन करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार व विजय कुमार ने यह कंपनी शुरू की थी और निवेशकों से प्रतिमाह वेतन का भुगतान करने का वादा किया था। बता दें कि करीब 6 वर्ष पहले ऊना में इंडिया एडवरटाइजमेंट सर्विस कंपनी शुरू हुई थी। लोगों को एंड्रॉयड एप के जरिये एसएमएस भेजकर पैसे कमाने का लालच दिया गया था। इसमें ऊना ही नहीं बल्कि प्रदेश सहित अन्य राज्यों के हजारों लोगों ने कंपनी के झांसे में आकर बड़ी रकम लगाई थी। बाद में 2018 में कंपनी का ऊना ऑफिस बंद कर दिया गया।
विज्ञापन