फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ED report on Virbhadra Singh Money laundering Case.

ईडी ने कहा, वीरभद्र सिंह की पत्नी से अभी और पूछताछ की जरूरत

Thu, 25 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
ED report on Virbhadra Singh Money laundering Case.
प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाईकोर्ट को बताया कि मनी लॉंड्रिंग मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से अभी और पूछताछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने अभी तक की पूछताछ में कई सवालों का जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विपिन सांघी के समक्ष ईडी की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने कहा कि 9 अगस्त को प्रतिभा सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए लेकिन उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब नहीं दिए।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें पुन: पूछताछ के लिए बुलाया गया है और कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं। प्रतिभा सिंह की तरफ से पेश अधिवक्ता ने कहा कि मामले में उनकी मुवक्किला का पक्ष अदालत में रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल सर्वोच्च न्यायालय में किसी मामले में व्यस्त हैं। ऐसे में मामले की सुनवाई टाल दी जाए। अदालत ने उनके तर्क को स्वीकार करते हुए सुनवाई 23 सितंबर तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं होगी गिरफ्तारी, कोर्ट ने दी है राहत

ED report on Virbhadra Singh Money laundering Case.

इससे पूर्व अदालत ने आठ अगस्त को मनी लॉड्रिंग मामले में प्रतिभा सिंह को राहत प्रदान की थी। अदालत ने उन्हें ईडी के समक्ष पेश होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश देते हुए साफ कर दिया था कि ईडी उन्हें गिरफ्तार नहीं करे।

गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह ने इसी मामले में एलआईसी एजेंट की गिरफ्तारी का हवाला देकर स्वयं की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed