{"_id":"68d7680ecbb2eb27de08d762","slug":"ed-questions-two-kcc-bank-officials-presents-their-side-on-loan-waiver-issue-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: केसीसी बैंक के दो अधिकारियों से ईडी ने की पूछताछ, ऋण माफी मामले को लेकर बैंक अफसरों ने रखा पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: केसीसी बैंक के दो अधिकारियों से ईडी ने की पूछताछ, ऋण माफी मामले को लेकर बैंक अफसरों ने रखा पक्ष
Sat, 27 Sep 2025 10:01 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:01 AM IST
सार
केसीसी बैंक लिमिटेड में वन टाइम सेटलमेंट योजना में ऋण माफी मामले में शुक्रवार को दो अधिकारियों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिमला में पूछताछ की।
विज्ञापन
केसीसी बैंक
- फोटो : संवाद
विस्तार
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक लिमिटेड में वन टाइम सेटलमेंट योजना में ऋण माफी मामले में शुक्रवार को दो अधिकारियों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिमला में पूछताछ की। करीब एक घंटे तक चली इस पूछताछ में अधिकारियों ने ईडी के समक्ष अपना पक्ष रखा। ईडी ने बैंक के अधिकारियों को 26 सितंबर तक रिकॉर्ड जमा कराने के लिए कहा था। शुक्रवार को यह रिकॉर्ड ईडी कार्यालय में जमा करवा दिया गया है। होटल के 45 करोड़ रुपये के कुल ऋण में से करीब 24 करोड़ माफ करने का यह मामला बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में भी गया था।
विज्ञापन
ऐसे में ईडी उस समय के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले नाबार्ड और भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों का उल्लंघन करने के चलते बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को निलंबित कर दिया था। मामले में और परतें खुलने शुरू हुईं, तो पिछले कई वर्षों के और भी खुलासे हो सकते हैं। बैंक अफसरों ने जो रिकॉर्ड जमा करवाया है, ईडी उसका अध्ययन करने के बाद कार्रवाई करेगा। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच की गाज कई लोगों पर गिर सकती है।
विज्ञापन