{"_id":"66fab029fd3d8089ee07c0f4","slug":"ec-post-in-hpu-triangular-contest-for-shimla-news-c-19-sml1001-417824-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में ईसी पद के \nलिए मुकाबला तिकोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में ईसी पद के लिए मुकाबला तिकोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीवारों की अंतिम सूची जारी, कोर्ट सदस्य पद के लिए होगी सीधी टक्कर
माकपा और कांग्रेस समर्थित गुट मिलकर लड़ेंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) और कोर्ट सदस्य पद के चार अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।
ईसी सदस्य के लिए मुकाबला तिकोना होगा जबकि कोर्ट सदस्य के पद के लिए सीधी टक्कर होगी। ईसी कोर्ट चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर एवं विवि के कुलसचिव डाॅ. वीरेंद्र शर्मा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें कोर्ट सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थित कर्मचारी गुट ने सुरेश कुमार वर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस और माकपा ने गठबंधन कर देवेंद्र कुमार चालक को उम्मीदवार बनाया हैै। ईसी सदस्य पद के लिए कांग्रेस और माकपा समर्थित गुट ने सुनील दत्त को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा समर्थित गुट ने प्रेमराज को मैदान में उतारा है। इसके अलावा इस पद पर मोहनलाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। विवि के गैर शिक्षक श्रेणी के कर्मचारियों में से ईसी और कोर्ट सदस्य चुनने के लिए हो रहे चुनाव में 824 कर्मचारी मतदाता हैं।
उम्मीदवारों के नाम तय होने के साथ ही कांग्रेस, माकपा और भाजपा विचारधारा समर्थित कर्मचारी गुटों ने प्रचार शुरू कर दिया है। अपील पत्र के साथ वह कर्मचारियों से वोट की अपील कर रहे हैं। प्रचार का यह क्रम चुनाव के दिन तक जारी रहेगा। इसमें उम्मीदवार एक-एक शाखा, कार्यालय और कर्मचारी कॉलोनी में जाकर प्रचार करते हैं और हर रोज सुबह कुलपति कार्यालय के बाहर समूहों में उम्मीदवारों के साथ हाथ जोड़ कर एक-एक मतदाता कर्मचारियों से व्यक्तिगत संपर्क साध कर वोट मांगते हैं।