फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   EC of Himachal give clean chit to Rahul Gandhi

हिमाचल में राहुल गांधी को मिली क्लीन चिट!

Thu, 08 May 2014 01:12 AM IST
Updated Thu, 08 May 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
EC of Himachal give clean chit to Rahul Gandhi

जिला निर्वाचन अधिकारी/ उपायुक्त बिलासपुर और सोलन ने राहुल गांधी को एक तरह से क्लीन चिट दे दिया है।

विज्ञापन


दोनों ही उपायुक्तों की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जो सीडी भेजी गई, उसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने न तो 22 हजार लोगों के कत्लेआम कोई बात कही है और न ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भ्रष्टाचार का चैम्पियन कहा गया रिकार्ड किया गया है।

इसकी पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने की है। चौहान ने भाजपा और मीडिया से अपील की है कि अगर किसी के पास विवादास्पद बयान की सीडी है तो वे उन्हें उपलब्ध करा सकता है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने देखी रैली की सीडी

EC of Himachal give clean chit to Rahul Gandhi

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर और सोलन रैली की सीडी रविवार को उन्हें प्राप्त हुई है। उपायुक्त की ओर से जो सीडी भेजी गई। उसे उन्होंने खुद चार बार देखी।

इसके अलावा निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सीडी को कई बार बारीकी से देखा। सरकारी सीडी में कहीं भी कोई विवादास्पद बयान नजर नहीं आया। चौहान ने कहा कि ऐसी स्थिति में निर्वाचन के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई कर पाना संभव नहीं है।

वैसे दोनों ही जिलों के डीसी से फिर से सीडी मंगाई गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे किसी चैनल से सीडी प्राप्त करक उपलब्ध कराए। वैसे भी अगर किसी मीडिया या भाजपा के पास सीडी है तो वे उन्हें वह सीडी उपलब्ध करा दें। ताकि उस आधार पर कार्रवाई शुरू की जा सके।

राहुल पर लगा था गलत बयानबाजी का आरोप

EC of Himachal give clean chit to Rahul Gandhi

भाजपा का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश की रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो 22 हजार लोगों का कत्लेआम हो जाएगा।

इसके अलावा राहुल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भ्रष्टाचार का चैम्पियन कहा था। गांधी ने आरोप लगाया था कि धूमल ने अपने बेटे को क्रिकेट खेलने के लिए एक रुपये की दर से सरकारी जमीन दे दी है।

इसके बाद भाजपा ने इसकी दिल्‍ली जाकर चुनाव आयोग में शिकायत कर दी थी। मगर फिलहाल राहुल गांधी को इस मामले में बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed