{"_id":"639cadfb45705247a238bccd","slug":"earthquake-tremors-in-himachal-s-kinnaur-district-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता
Fri, 16 Dec 2022 11:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:22 PM IST
सार
प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले के चांगो में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले के चांगो में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात 10:02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। विशेष सचिव आपदा प्रबंधन सुदेश मोक्टा ने कहा कि भूकंप का केंद्र किन्नौर में चांगो में पांच किलोमीटर गहराई पर था। झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
1905 के भूकंप में 20 हजार से ज्यादा गईं थीं जानें
बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अल सुबह आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं। भूकंप से एक लाख के करीब इमारतें तहस-नहस हो गई थीं, जबकि 53 हजार से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।
विज्ञापन