{"_id":"5b9125b5867a557fe4468854","slug":"earthquake-in-chamba-3-4-magnitude-at-richter-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से फिर हिला चंबा, रिक्टर पैमाने पर 3.4 थी तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से फिर हिला चंबा, रिक्टर पैमाने पर 3.4 थी तीव्रता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 06 Sep 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा की धरती एक बार फिर भूकंप से हिली है। बुधवार रात 12:30 बजे क्षेत्र में भूकंप का झटका लगा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र बिंदू जमीन से दस किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन
भूकंप के झटके से हालांकि जानमाल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आए दिन धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। भूकंप के झटके महसूस करते ही आधी रात को लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
डीसी चंबा हरीकेश मीणा ने बताया कि बुधवार रात भूकंप का झटका लगा, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले जुलाई में दो-तीन बार जिले में भूकंप के झटके लग चुके हैं।
विज्ञापन