फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Earnings reduced by 70 percent in a box of apples in mandi himachal

मंडी: सेब की एक पेटी में 70 फीसदी कम हो गई कमाई

Thu, 26 Aug 2021 02:11 AM IST
Krishan Singh सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर(मंडी)
सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Aug 2021 02:11 AM IST
सार

आजादपुर सब्जी मंडी दिल्ली में बागवानों का सेब प्रति कार्टन 700 से 1400 रुपये बिका है। परवाणू और पंचकूला मंडियों में प्रति कार्टन 800 से 1200 रुपये बिका है। ओलों से खराब और कम आकार वाले सेब के दाम बागवानों को नही मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Earnings reduced by 70 percent in a box of apples in mandi himachal
हिमाचली सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेब कारोबार में छायी मंदी से मंडी जिले के हजारों बागवानों की आर्थिकी को संकट में डाल दिया है। सेब की पेटी में 70 फीसदी कमाई कम हो गई है। पड़ोसी राज्यों की मंडियों में सेब के दाम गिरने से बागवानों को भारी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। बारिश के कारण तुड़ान थम गया है। दागी सेब पहले ही कम भाव में बिक रहा है। ऊपर से जम्मू-कश्मीर से सेब शुरू होने से बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आजादपुर सब्जी मंडी दिल्ली में बागवानों का सेब प्रति कार्टन 700 से 1400 रुपये बिका है। परवाणू और पंचकूला मंडियों में प्रति कार्टन 800 से 1200 रुपये बिका है। ओलों से खराब और कम आकार वाले सेब के दाम बागवानों को नही मिल रहे हैं।

विज्ञापन


सेब बागवानों के लिए कश्मीर का सेब चलने से दिक्कत हो गई है। इस बार सेब कारोबार में छाई मंदी से बागवान चिंतित हो उठे हैं। एक तरफ जहां मंदी की मार और दूरी तरफ महंगाई ने सेब बागवानों की कमर तोड़कर रख दी है। 70 रुपये में सेब कार्टन बागवानों को मिल रहा है। 500 रुपये मजदूर दिहाड़ी मांग रहे हैं और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बागवानों पर किराया भी बोझ बना हुआ है। सेब बागवानों राज ठाकुर, गुरदयाल ठाकुर, यशवंत, लीला प्रकाश, दीनानाथ, मुरारी लाल, राजेश कुमार, भीम सिंह, हेमराज, गगन कुमार और ललित ने बताया कि सेब के दाम न मिलने से बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खर्चे मिलाकर सत्तर फीसदी कमाई कम हो रही है। आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़ती नरेश ढल ने दाम गिरने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed