फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   E-legislation of Himachal appreciated at Commonwealth Parliamentary Conference in Uganda

युगांडा में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में छाया हिमाचल का ई-विधान

Fri, 27 Sep 2019 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
E-legislation of Himachal appreciated at Commonwealth Parliamentary Conference in Uganda

अफ्रीका के युगांडा में चल रही 64वीं कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी कांफ्रेंस में हिस्सा ले रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तकनीकी सत्र के दौरान लोकतंत्र की मजबूती को प्रौद्योगिकी का उपयोग विषय पर जानकारी दी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि संसदीय कार्यों के प्रभावी और त्वरित संचालन में सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन


साइंस और टेक्नालॉजी के इस्तेमाल से हम लोकसभा और विधानसभाओं की कार्यप्रणाली को जनहित में और बेहतर कर सकते हैं। टेक्नालॉजी के इस्तेमाल से अपने रूटीन कार्यों को पेपरलेस कर समय और धन की बचत भी कर सकते हैं। बिंदल ने कहा कि प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल से जहां संसदीय कार्यप्रणाली के कार्य को बेहतर बना सकते हैं, वहीं संसदीय व्यवस्था से जुड़े पालियामेंटेरियन भी इससे लाभान्वित हो सकते हैं।
विज्ञापन


हिमाचल जैसे छोटे से पहाड़ी प्रदेश ने इस दिशा में अच्छे प्रयास किए हैं। हिमाचल विधानसभा ई-विधान प्रणाली के माध्यम से शानदार ढंग से कार्य कर रही है। हिमाचल विधानसभा में ई-विधान के माध्यम से संसदीय कार्यप्रणाली को पेपरलेस करने की दिशा में अच्छे प्रयास किए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ई-विधान पर्यावरण मित्र प्रणाली है। इसके इस्तेमाल से हजारों वृक्ष प्रतिवर्ष कटने से बचेंगे, करोड़ों रुपयों की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा ई-विधान प्रणाली, ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन, ई-समिति, ई-डायरी व विधायकों के इस्तेमाल के लिए मोबाइल ऐप जैसी आधुनिक और नवीनतम डिजिटल प्रणाली की दिशा में काफी आगे बढ़ गई हैं। इस दौरान ई-विधान पर डाक्यूमेंटरी फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा व विभिन्न देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed