फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Duty of 20 thousand additional employees will be in panchayat elections

पंचायत चुनाव में लगेगी 20 हजार अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी

Wed, 09 Dec 2020 12:02 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Dec 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Duty of 20 thousand additional employees will be in panchayat elections
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल  प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने के लिए 20 हजार अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। राज्य चुनाव आयोग ने पिछले पंचायत चुनाव में पचास हजार कर्मचारियों की ड्यूटी नवंबर में लगा दी गई थी।  आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पिछली बार कुल 7500 पोलिंग पार्टियां चुनाव ड्यूटी पर भेजी गईं थीं। कुल 3615 चुनाव अधिकारी तैनात किए थे।  

विज्ञापन


प्रदेश में इस बार पंचायतों की संख्या  3226 से बढ़कर कुल पंचायतों की संख्या 3615 तक पहुंच गई है। इसके अलावा पंचायतों के वार्डों की संख्या 21384, पंचायत समिति के वार्ड 1791 और जिला परिषद के वार्ड 249 हैं। इस हिसाब से प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने के करीब 70 हजार कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


इस बार प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराते समय कोरोना महामारी के संक्रमण की चुनौती से राज्य चुनाव आयोग को भी निपटना होगा। इसके लिए आयोग चुनाव ड्यूटी में पहली बार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाने के लिए विवश है। इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टियों की संख्या भी बढ़ेगी और चुनाव अधिकारियों की संख्या भी ज्यादा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed