फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dussehra 2019: Ravana burnt on Dussehra festival in shimla city

हिमाचल में दशहरा पर्व की धूम, जाखू में बटन दबाने से पहले ही रावण ने मुंह से निकले अंगारे

Tue, 08 Oct 2019 08:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
dussehra 2019: Ravana burnt on Dussehra festival in shimla city
- फोटो : अमर उजाला

बुराई पर एक बार फिर अच्छाई और सच्चाई की जीत हुई। भगवान श्रीराम के हाथों पर रावण दहन हुआ। दशहरा पर्व पूरे हिमाचल प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। कई जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए।

विज्ञापन


शिमला के जाखू मंदिर परिसर में 108 फीट ऊंची हनुमान की मूर्ति के आगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजयदशमी के पर्व पर रिमोट का बटन दबाकर रावण का दहन किया।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कामना की है कि दशहरा उत्सव हिमाचल प्रदेश के लोगों के जीवन में सुख व समृद्धि लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाम 5:58 बजे रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन किया। इससे पूर्व दोपहर तीन बजे राधा कृष्ण गंज मंदिर से राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण घोड़े पर सवार होकर सीटीओ चौक पहुंचे। इसके बाद झांकी शेरे पंजाब से होते हुए रिज मैदान पहुंची।

यहां पर भी युद्ध हुआ और आतिशबाजी की गई। शाम पांच बजे यह  झांकी जाखू मंदिर पहुंची। भारी बारिश के बावजूद लोग छातों के नीचे खड़े होकर रावण दहन का इंतजार करते रहे।

इसी बीच जब झांकी यहां पहुंची तो यहां पर भी भगवान श्रीराम और लंकापति रावण तथा उसकी सेना के बीच भयंकर युद्ध देखने को मिला। इसमें रावण मारा गया। 

dussehra 2019: Ravana burnt on Dussehra festival in shimla city

शाम करीब साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां पर विधिवत पूजा अर्चना की। पूजा के बाद सीएम प्रांगण में आए और रिमोट का बटन दबाकर रावण का दहन किया।

बटन दबते ही रावण के 40 फुट ऊंचे पुतले से अंगारे बरसे और आतिशबाजी शुरू हो गई और पुतला धूं धूं कर जल उठा। इसके बाद मेघनाद का 35 फीट और कुंभकर्ण का 30 फीट का पुतला भी जल गया।

संकटमोचन, बीसीएस, नाभा, बालूगंज, टुटू और समरहिल के अलावा आसपास की जगहों में भी रावण के पुतले जलाए गए। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, उप महापौर राकेश कुमार शर्मा, शहरी एसडीएम नीरज चांदला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने म्यूजियम का किया उद्घाटन

dussehra 2019: Ravana burnt on Dussehra festival in shimla city

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जाखू मंदिर में बने पांडुलिपियों के म्यूजियम का उद्घाटन किया। मंदिर में महाभारत के समय की 52 पांडुलिपियां रखी गई हैं। अमृतसर के रजनीश खौंसला जोकि वैष्णो देवी शराइन बोर्ड के सदस्य भी है, उन्होंने यह पांडुलिपियां जाखू मंदिर के लिए दान की है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने नवग्रह मंदिर का शिलान्यास भी किया। इस मंदिर में नौ ग्रह से संबंधित मूर्तियां रखी जाएंगी। मंदिर को एक साल के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री के बटन दबाने से पहले ही रावण ने मुंह से छोड़े अंगारे 

dussehra 2019: Ravana burnt on Dussehra festival in shimla city

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जाखू मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी बीच प्रांगण में खड़े रावण के पुतले से शाम 5:52 मिनट पर मुंह से अनार जल उठा। लेकिन कुछ देर बाद वह बंद हो गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री आए और बटन दबाकर रावण दहन किया। लेकिन हकीकत में पुतले के पास खड़े हुए लोगों ने मशालें जलाकर पुतले को जलाया।

रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण की अधूरी जली लकड़ियां उठाने लगे लोग

dussehra 2019: Ravana burnt on Dussehra festival in shimla city

रावण दहन को लेकर लोग प्रांगण में छाते लेकर रावण दहन का इंतजार करते रहे। वहीं पुतले भी भीग गए थे। दहन के बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले आधे ही जले थे।

लोग आधे अधूरे रावण के पुतलों से लकड़ियां उठाकर ले गए। लोगों के मुताबिक इस लकड़ी को पवित्र माना जाता है। पुलिस की टीम ने लोगों से आग्रह किया कि पहले इन्हें जलने दो इसके बाद इन्हें ले जाना। लेकिन लोगों ने एक न सुनी और लकड़ियां उठाने लग पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed