Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dushkarm with an elderly woman on the pretext of giving her a lift and also took her to the jungle and beat he

Hamirpur: लिफ्ट देने के नाम पर बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, जंगल में लेकर निर्मम पिटाई भी की

Mon, 19 May 2025 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 May 2025 11:06 AM IST
सार

हमीरपुर में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोप इलाके के ही ट्रैक्टर चालक पर लगे हैं।

विज्ञापन
dushkarm with an elderly woman on the pretext of giving her a lift and also took her to the jungle and beat he
बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का केस।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोप इलाके के ही ट्रैक्टर चालक पर लगे हैं। युवक पर महिला की निर्मम पिटाई का भी आरोप है। आरोपी महिला को लिफ्ट देने के बहाने जबरन जंगल में ले गया। इस दौरान उसने तेज रफ्तार से स्कूटी चलाई, जिसके चलते हादसा भी हो गया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

महिला ने जब उसका विरोध किया तो उसने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। महिला जालंधर से अपने घर लौट रही थी। वह शनिवार रात को 9:00 बजे के करीब भोटा क्षेत्र में बस से उतरी। बुजुर्ग ने घर जाने के लिए टैक्सी चालकों से बातचीत की, लेकिन चालकों की ओर से 800 रुपये किराया मांगा गया। महिला के पास पैसे कम थे, ऐसे में वहीं पर मौजूद युवक ने महिला को लिफ्ट देने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह भी उनके घर की ओर जा रहा है। ऐसे में महिला उसके साथ स्कूटी पर बैठ गई।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही दूरी तय करने के बाद आरोपी ने स्कूटी को तेजी से भगाना शुरू कर दिया। आरोपी ने शराब भी पी हुई थी। इसके चलते स्कूटी गिर गई। इसके बाद उसने महिला को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने किसी तरह से लोगों की मदद से परिजनों को सूचित किया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और महिला का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिकल करवाया गया। वहीं, वारदात की सूचना मिलने के चंद घंटों के बाद ही पुलिस ने आरोपी को जंगल से दबोच लिया। आरोपी शादीशुदा है। वह वारदात के बाद घर जाने के बजाय जंगल में ही छिप गया था।

महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपी को सूचना मिलने के चंद घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। -राजेश उपाध्याय, एएसपी, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed