{"_id":"60c2121e2cd68771c344d702","slug":"due-to-the-sudden-rise-in-the-water-level-the-dead-body-started-flowing-in-the-river-with-the-pyre","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जल स्तर बढ़ने से बह गया शव, सफाई कर्मियों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जल स्तर बढ़ने से बह गया शव, सफाई कर्मियों ने निकाला
Thu, 10 Jun 2021 08:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Jun 2021 08:52 PM IST
सार
पावंटा में पीपीई किट पहन कर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की टीम ने यमुनाघाट किनारे चिता लगा कर दाह संस्कार शुरू किया। अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया और शव करीब 50 मीटर दूरी तक बह गया।
विज्ञापन
पांवटा में कोरोना मृतक का अंतिम संस्कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र के एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की नाहन में मौत हो गई। गुरुवार को पांवटा में यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था, इस बीच नदी का जल स्तर बढ़ गया। यमुना घाट के किनारे जलती चिता समेत शव 50 मीटर दूर तक नदी में बह गया।
विज्ञापन
लेकिन, मौके पर मौजूद पीपीई किट पहने सफाई कर्मियों ने किसी तरह से शव को पकड़कर बाहर निकाला और फिर अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री, बीडीओ पांवटा गौरव धीमान, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय समेत नगर परिषद पांवटा के सफाई कर्मियों की टीम मौजूद थी। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय ने कहा कि अचानक यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से शव चिता समेत बहने लगा था।
विज्ञापन