फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Due to Snowfall tourists have to wait for suraj tal lake in himachal pradesh

पर्यटन स्थल: 4850 मीटर ऊंची सूरजताल झील के दीदार को अभी करें इंतजार

Sun, 14 May 2023 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 May 2023 12:11 PM IST
सार

पर्यटकों को सूरजताल की ओर भेजना अभी सुरक्षित नहीं है। झील अभी बर्फ की आगोश में है। सीमा सड़क संगठन के जवान मनाली-लेह मार्ग स्थित सरचू तक यातायात बहाली में जुटे हैं, लेकिन भारी बर्फबारी से अभियान पर पानी फिरा है।

विज्ञापन
Due to Snowfall tourists have to wait for suraj tal lake in himachal pradesh
जिलाधीश लाहौल- स्पीति राहुल कुमार शुक्रवार को मनाली-लेह सड़क पर यातायात की बहाली में जुटे सीमा सड़क संगठन के कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ और ठंडी फिजाओं के बीच विश्व विख्यात चंद्रताल और सूरजताल झील को करीब से निहारने के लिए अभी पर्यटकों को इंतजार करना होगा। मई में हुई भारी बर्फबारी के चलते पर्यटक इन झीलों का दीदार नहीं कर सकेंगे। समुद्रतल से 4,850 मीटर ऊंची सूरजताल झील अभी बर्फ की आगोश में है।

विज्ञापन


पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस ओर आवाजाही पर रोक लगाई है। हालांकि, चंद्रताल और सूरजताल झील को करीब से निहारने के लिए कोकसर और सिस्सू आने वाले पर्यटक बेताब हैं। लाहौल प्रशासन ने पर्यटकों को दीपकताल झील तक ही जाने की अनुमति दी है। पर्यटकों को दारचा से आगे बढ़ने के लिए पुलिस चेक पोस्ट दारचा में पंजीकरण करवाना होगा। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपायुुक्त राहुल कुमार ने सरचू सड़क की बहाली अभियान का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने गत शुक्रवार को सूरजताल और इसके आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया कि पर्यटकों को सूरजताल की ओर भेजना अभी सुरक्षित नहीं है। गौर रहे कि मनाली-लेह सड़क पर मई माह में सफर बर्फ के दीवारों के बीच रोमांच और जन्नत सा अहसास दिलाता है। सीमा सड़क संगठन के जवान मनाली-लेह मार्ग स्थित सरचू तक यातायात बहाली में जुटे हैं, लेकिन भारी बर्फबारी से अभियान पर पानी फिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन (38 बीआरपीएफ ) ने मनाली से हिमाचल सीमा सरचू तक अपने अधीन 222 किमी लंबी सड़क से 25 मार्च को रिकॉर्ड समय पर बर्फ हटा दी थी। मई में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण मनाली-लेह सड़क अभी यातायात के लिए बहाल नहीं हो सकी।


मनाली-बारालाचा-सरचू सड़क की निगरानी जारी
प्रशासन केलांग-बारालाचा-सरचू सड़क की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। सूरजताल झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। इस बार मई में उस ओर भारी बर्फबारी हुई है। इस सड़क में कुछ हिस्से ऐसे हैं, जो अभी ठीक नहीं हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़क जल्द खुलें। इसका प्रयास जारी है। - राहुल कुमार, उपायुक्त लाहौल-स्पीति। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed