फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Due to rain, the supply of crops in the vegetable market has decreased

Shimla News: बारिश से सब्जी मंडी में घटी फसलों की आपूर्ति

Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Due to rain, the supply of crops in the vegetable market has decreased
ढली मंडी में 85 रुपये किलो बिका मटर
विज्ञापन


चेरी के तीन हजार के करीब बॉक्स बिकने पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में बारिश के बाद सोमवार को सब्जियों की कम आपूर्ति हुई। ऐसे में किसानों को फसलों के अच्छे दाम मिले।

ढली सब्जी मंडी में रोजाना जहां 4 से 5 हजार बोरी मटर की खेप पहुंचती थी वहीं सोमवार को दो हजार बोरी ही पहुंची। किसानों को थोक में मटर के 80 से 85 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। एक सप्ताह पहले मटर 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा था। आढ़तियों का कहना है कि बारिश के बाद मंडी में सब्जियों की आपूर्ति घटी हैै। वहीं जो सब्जियां मंडी में पहुंच रही हैं वह भी गीली हैं। ऐसे में सब्जियों के जल्दी खराब होने की आशंका रहती है। इसके अलावा भट्ठाकुफर फल मंडी में भी गुठलीदार फलों की खेप अन्य दिनों के मुकाबले कम पहुंची। सोमवार को मंडी में चेरी के दो से तीन हजार बॉक्स पहुंचे थे जबकि दो दिन पहले 8 से 10 हजार चेरी के बॉक्स मंडी में आ रहे थे। इस दौरान चेरी का एक बॉक्स 200 से 250 रुपये, सेंटा रोजा प्लम 300 और रेड ब्यूट प्लम का चार किलो का बॉक्स 250 से 300 रुपये में बिका। जेकेटी फर्म के संचालक सन्नी ने बताया कि सोमवार को कम फसल मंडी में पहुंची क्योंकि बारिश के चलते बागवान तुड़ान नहीं कर पाए हैं। ढली सब्जी मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि फसलों की आपूर्ति घटने से दामों में हल्का उछाल आया है। सोमवार को फ्रासबीन 85 से 90 और फूलगोभी 30 से 32 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article