फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   due to baba ram rahim issue himachal losses billions of rupees

राम रहीम प्रकरण से हिमाचल को अरबों का नुकसान, आज भी नहीं चलेंगी बसें और ट्रेनें

Sat, 26 Aug 2017 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Aug 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
due to baba ram rahim issue himachal losses billions of rupees

डेरा प्रमुख के दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा के बाद हिमाचल पुलिस ने एहतियातन प्रदेश की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। प्रदेश से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए शनिवार शाम तक न तो कोई वाहन जाएगा और न ही किसी वाहन को बिना चेकिंग प्रवेश करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही प्रदेश से बाहर कोई बसें नहीं चल रही हैं। इसके अलावा शिमला से जाने वाली ट्रेनें भी खड़ी हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का तो सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
विज्ञापन


प्रदेश पुलिस ने यह फैसला पंजाब-हरियाणा पुलिस के आग्रह के बाद लिया है। प्रदेश के डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि फौरी तौर पर यह रोक शनिवार तक रहेगी।

डेरा सच्चा सौदा प्रकरण के चलते हिमाचल को दो दिन में ही अरबों का नुकसान हुआ है। ट्रकों में लदा करोड़ों का सेब रास्ते में फंस गया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से व्यापारी न आने के कारण सेब के दाम प्रति पेटी 200 रुपये गिर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर के 5000 ट्रक फंसे

due to baba ram rahim issue himachal losses billions of rupees

उद्योगों का तैयार माल न बाहर जा पा रहा है और न ही कच्चा माल आ पा रहा है। नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर यूनियन के 3000 ट्रकों के अलावा प्रदेश भर के 5000 ट्रक फंस गए हैं। दो दिनों में एचआरटीसी को बीस लाख की चपत लगी है। तनाव के चलते सरकार ने शनिवार को भी बाहरी राज्यों में बसें न भेजने का फैसला लिया है।

शुक्रवार को भी एचआरटीसी की कोई भी बस प्रदेश से बाहर नहीं गई। ऊना आने वाली टेनें रद्द कर दी गई हैं। होटलों और शक्तिपीठों में सन्नाटा पसर गया है। मनाली, शिमला और धर्मशाला में होटलों में आक्यूपेंसी न के बराबर हो गई है। बसें न चलने के कारण प्रदेश में कई सैलानी फंस गए हैं। नेपाल और बिहार जाने वाले लोग भी शिमला आईएसबीटी और परवाणू में डेरा जमाए हुए हैं। 

बाली बोले- हालात सुधरने के बाद चलेंगी बसें

due to baba ram rahim issue himachal losses billions of rupees

बाहरी राज्यों के लिए भेजे सेब से भरे सैकड़ों ट्रक परवाणू और शिमला में फंसे हुए हैं। कई ट्रक चंडीगढ़ और दिल्ली में फंसे हैं। शुक्रवार को सब्जियों की गाडि़यां भी परवाणू से आगे नहीं जा पाईं। शनिवार को ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पाने के कारण कुल्लू समेत कई इलाकों में सेब का तुड़ान बंद कर दिया है।

शिमला फल मंडी में शनिवार को सेब की खरीद-फरोख्त नहीं होगी। नालागढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान चौधरी विद्यारतन ने बताया कि उनके 3000 से अधिक ट्रक फंसे हैं। एक ट्रक के खड़े रहने पर प्रतिदिन 2000 रुपये की चपत लग रही है।

अभी हालात सामान्य होने के आसार कम लग रहे हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद 3.00 बजे हालातों की समीक्षा करने के बाद फैसला लिया जाएगा कि रद्द बस रूट बहाल किए जाएं या नहीं। 

बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक, परवाणू में दो बटालियन तैनात

due to baba ram rahim issue himachal losses billions of rupees

हिमाचल से सटी हरियाणा की सीमा पर बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। परवाणू में दो रिजर्व बटालियन तैनात की गई हैं।

बिना चेकिंग किसी भी वाहन को एंट्री नहीं दी जा रही है। एसपी ऊना संजीव गांधी ने बताया कि पंजाब से सटे मैहतपुर, संतोषगढ़, अजौली, बाथड़ी जैसे इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है।

पालमपुर डेरे में सुबह से प्रार्थनाएं, दोपहर को छाई मासूसी

due to baba ram rahim issue himachal losses billions of rupees

संत राम रहीम के पालमपुर डेरे में माहौल शांतिपूर्ण रहा। यहां जुटे अनुयायी सुबह से ही प्रार्थनाएं और भजन-कीर्तन करते रहे। दोपहर बाद कोर्ट के आए फैसले के बाद मायूसी छा गई। 

अनुयायी रोने लगे। हालांकि, पूरे प्रदेश में हिंसा या तोड़फोड़ की कोई घटना नहीं है। डेरे की संपत्ति जब्त के फैसले के बाद पालमपुर डेरे पर भी तालाबंदी की नौबत आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed