फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DSP Kshitij Rana passed UPSC exam from Palampur's Kandwadi

UPSC Result: पालमपुर के कंडवाड़ी से क्षितिज राणा ने पास की यूपीएससी परीक्षा

Wed, 24 May 2023 08:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 May 2023 08:53 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडवाड़ी के बेटे क्षितिज राणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने प्रदेश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
DSP Kshitij Rana passed UPSC exam from Palampur's Kandwadi
क्षितिज राणा ने पास की यूपीएससी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडवाड़ी के बेटे क्षितिज राणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने प्रदेश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 824वां रैंक हासिल किया है। वर्तमान में क्षितिज राणा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशनर के रूप में सेवा दे रहे हैं। क्षितिज राणा का जन्म 8 मार्च 1998 में हुआ था। जिन्होंने सेंट पॉल सीनियर स्कूल पालमपुर से दसवीं की परीक्षा पास करके आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई सोलन से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली से बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। क्षितिज के पिता कुलदीप सिंह राणा पंजाब नेशनल बैंक मुख्य कार्यालय दिल्ली में महाप्रबंधक है और माता इंदु बाला राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंड़वाडी (छजियाल) में बतौर मुख्य शिक्षिका सेवाएं दे रहीं है। इनके भाई कार्तिक देहरादून में एनडीए के बाद आईएमए की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरे प्रयास में पाई सफलता
क्षितिज राणा का प्रशासनिक सेवाओं में जाने का जनून था। उन्होंने 2019 में यूपीएससी का प्रीलिम्स परीक्षा पास की लेकिन मेन्स में पास न होने पर उन्होंने 2020 में हिमाचल पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास की और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशन पीरियड नियुक्त हुए लेकिन यूपीएससी की परीक्षा का जुनून लिए क्षितिज राणा ने पढ़ाई जारी रखी। लिहाजा, जून 2022 को उन्होंने दोबारा यूपीएससी की परीक्षा दी और अब यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed