फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dry fruit sale in market during festive season.

ड्राई फ्रूट पैकिंग: दाम 50, माल 25 का

Sun, 19 Oct 2014 11:05 AM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
dry fruit sale in market during festive season.

मिठाइयों में मिलावट के डर से त्योहारी सीजन में अधिकांश लोगों ने गिफ्ट के तौर पर ड्राई फ्रूट देना शुरू किया है। ग्राहकों के बदलते रुझान को देखते हुए कारोबारियों ने भी आकर्षक पैकिंग बाजार में उतार कर ग्राहकों को चूना लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। सौ रुपये के बादाम, किशमिश, मिसरी और काजू के पैकिंग के दो सौ रुपये वसूले जा रहे हैं।

विज्ञापन


रंग बिरंगे डिब्बों में ड्राई फ्रूट सजाकर लोगों को लूटा जा रहा है। मिठाइयों में मिलावट के डर से लोगों के पास भी मुंह मीठा करने के लिए कोई और विकल्प नहीं बचा है। ड्राई फ्रूट पैकिंग की 150 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक रेंज में है। 150 रुपये के पैक में पचास-पचास ग्राम बादाम, काजू, दाख और छोहारा देने का दावा कारोबारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

असलियत में पैकिंग में 25 से 30 ग्राम

dry fruit sale in market during festive season.

असलियत में पैकिंग में 25 से 30 ग्राम से अधिक कोई भी सामान नहीं डाला गया है। उधर जैसे-जैसे ड्राई फ्रूट की वैरायटी बढ़ेगी, उसी तर्ज पर पैकिंग के दाम भी बढ़ते जाते हैं। एक हजार रुपये की पैकिंग में बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश, अखरोट, खुरमानी और अंजीर देने का दावा कारोबारी कर रहे हैं।

कारोबारियों के इन दावों के बावजूद पैकिंग ड्राई फ्रूट के तोल करने की कोई व्यवस्था नहीं है। पैकिंग को बहुत आकर्षक तरीके से बंद किया है। इसके चलते ग्राहक उसे खोल कर नहीं देख सकते। खरीदने के बाद ही इसकी जानकारी मिलती है।

खुद पैकिंग कर बचा सकते हैं पैसा

dry fruit sale in market during festive season.

कारोबारियों द्वारा लगाई जा रही चपत से बचना है तो खुद पैकिंग कर इससे बचा जा सकता है। बाजार में ड्राई फ्रूट के खाली डिब्बे भी बिक रहे हैं। साधारण डिब्बा 10 रुपये में, फैंसी डिब्बा 20 रुपये में और प्लास्टिक ट्रे 50 रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। इन डिब्बों में लोग अपने बजट के हिसाब से ड्राई फ्रूट डालकर गिफ्ट दे सकते हैं। ड्राई फ्रूट बाजार में कई दाम पर उपलब्ध हैं।

खाद्य सामग्री (किलो)========दाम (रुपये)
बादाम================900
अखरोट गिरि============1500
साबुत अखरोट===========400
दाख=================450    
काजू=================750
खुरमानी===============450
किशमिश==============250
छुवारे================150

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग तक कर चुके हैं लोग

dry fruit sale in market during festive season.

त्योहारी सीजन में अपने जानकारों को ड्राई फ्रूट गिफ्ट देने के लिए कई लोगों ने पैकिंग के लिए एडवांस बुकिंग करवा रखी है। लोअर बाजार के कारोबारी राकेश कुमार ने बताया है कि ड्राई फ्रूट की ग्राहकों द्वारा सबसे अधिक मांग की जा रही है। अपनी-अपनी जेब के मुताबिक लोग पैकिंग खरीद रहे हैं। गंज बाजार के पवन शर्मा ने बताया कि दिवाली के लिए ड्राई फ्रूट की पैकिंग की उनके पास एडवांस बुकिंग है। कारोबारी पुनीत कुमार ने कहा कि ड्राई फ्रूट गिफ्ट देना अब प्रचलन सा बन गया है।

गिफ्ट देने को ड्राई फ्रूट अच्छा विकल्प
लोअर बाजार में शनिवार को खरीदारी को आई महिलाएं प्रतिभा चौहान, गहना शर्मा और किरण ने बताया कि महंगी मिठाइयों से अच्छा है कि ऐसी गिफ्ट दी जाए जो रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी साबित हो। मिठाइयों में मिलावट का डर रहता है। ऐसे में ड्राई फ्रूट अच्छा विकल्प है। लेकिन तोल करने की व्यवस्था न होने से कारोबारियों की बात माननी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed