फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug trade accused arrested with drug money

Kangra News: ड्रग मनी के साथ नशे के कारोबार का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Fri, 21 Apr 2023 10:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 10:47 PM IST
सार

 नूरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक आरोपी की निशानदेही पर नूरपुर से 48 हजार की ड्रग मनी के साथ एक अन्य नशा कारोबार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Drug trade accused arrested with drug money
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में चल रहे नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ी चोट की है। नूरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक आरोपी की निशानदेही पर नूरपुर से 48 हजार की ड्रग मनी के साथ एक अन्य नशा कारोबार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ टिंकू (37) निवासी गांव अवांखा, तहसील व थाना दीनानगर जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस ने इससे पहले भी दो बार इस आरोपी को दबोचने के लिए उसके घर पर दबिश दी थी। दोनों बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि नूरपुर पुलिस ने बीते माह नौ मार्च को काथल गांव के रवि कुमार व संजय कुमार को 9.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान रवि व संजय ने जितेंद्र उर्फ टिंकू से चिट्टा खरीदने का खुलासा किया था। इसके बाद नूरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जितेंद्र जिला कांगड़ा में नशे की सप्लाई को लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी पर नजर रखते हुए उसे नूरपुर में गिरफ्तार किया है। आरोपी की बाइक (पीबी06बीडी-2327) को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त बाइक में ड्रगमनी के रूप में छिपा कर रखे हुए 48,000 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ पर आरोपी जितेंद्र उर्फ टिंकू ने कांगड़ा जिला के करीब 27 नशे के आदी व्यक्तियों के नाम जाहिर किए है, जो कि सेवन करने के लिए इससे चिट्टा खरीदते थे। नशे के आदी इन 27 पीड़ितों को सुधारने के प्रयास में पुलिस ने उन्हें परिजनों के साथ थाना नूरपुर थाना तलब किया है। आरोपी से पूछताछ अभी जारी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed