फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug smugglers property and assets investigation by enforcement directorate shimla himachal pradesh

ED Probe: चिट्टा तस्करों की संपत्तियां होंगी जब्त, ईडी करेगा जांच, प्रदेश पुलिस भेजेगी मामले

Fri, 29 Sep 2023 10:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Sep 2023 10:03 AM IST
सार

बीते तीन साल में इस नशे के धंधे में संलिप्त 4445 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बैठे ड्रग डीलर नशे की खेप हिमाचल पहुंचा रहे हैं। दिल्ली में नाइजीरियन भी इस धंधे को चला रहे हैं।

विज्ञापन
Drug smugglers property and assets investigation by enforcement directorate shimla himachal pradesh
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार तस्करों की कमर तोड़ने के लिए सरकार उनकी संपत्तियां जब्त करेगी। पुलिस विभाग ने ऐसे मामलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपने का फैसला लिया है। हिमाचल में चिट्टे के मामले बढ़ रहे हैं। शहरों के अलावा जनजातीय क्षेत्रों में भी यह नशा सप्लाई हो रहा है। पुलिस का मानना है कि एक बार चिट्टा लेने से व्यक्ति इस नशे का आदी बन जाता है।

विज्ञापन


नियमों के तहत पांच ग्राम से कम चिट्टा पकड़े जाने पर आरोपी को जमानत मिल जाती है। अब सख्त कार्रवाई करने के लिए सरकार ने इनकी संपत्तियों को जब्त करने का फैसला लिया है। बीते तीन साल में इस नशे के धंधे में संलिप्त 4445 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बैठे ड्रग डीलर नशे की खेप हिमाचल पहुंचा रहे हैं। दिल्ली में नाइजीरियन भी इस धंधे को चला रहे हैं।
विज्ञापन


इस साल एक जनवरी से 31 अगस्त तक पुलिस ने साढ़े 11 किलो चिट्टा पकड़ा है। इस साल 1574 केस हो चुके हैं। इनमें 2136 पुरुष व 79 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पड़ोसी राज्यों में चिट्टे का प्रकोप है। हिमाचल के लिए यह भी बड़ी समस्या बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिट्टे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्य सचिव और उपायुक्तों की अध्यक्षता में कमेटियां बनाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिट्टे से युवा बर्बाद हो रहे हैं। ऐसे में तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। अब इनकी संपत्तियां जब्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed