Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Alert: Samples of 11 medicines made in Himachal failed, stock recalled from the market

Drug Alert: हिमाचल में बनीं 11 दवाओं के सैंपल हुए फेल, बाजार से वापस मंगवाया स्टॉक

Wed, 17 May 2023 08:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 May 2023 08:59 PM IST
सार

हिमाचल में बनीं 11 दवाओं समेत देश की 35 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। प्रदेश की जिन 11 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें चार दवाएं सिरमौर और सात सोलन में बनी हैं। 

विज्ञापन
Drug Alert: Samples of 11 medicines made in Himachal failed, stock recalled from the market
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल में हिमाचल में बनीं 11 दवाओं समेत देश की 35 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। प्रदेश की जिन 11 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें चार दवाएं सिरमौर और सात सोलन में बनी हैं। केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन के अप्रैल के ड्रग अलर्ट में यह दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। इन दवाओं में स्तन कैंसर, बुखार, संक्रमण, पेट की गैस, बाल झड़ने, हड्डियों की कमजोरी, अल्सर जीवाणु संक्रमण और एलर्जी की दवा शामिल हैं। अप्रैल में 895 दवाओं के सैंपल लिए गए थे। इनमें 859 पास हुए और 35 सैंपल फेल हो गए हैं।

विज्ञापन


जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें सोलन जिले के कौंडी स्थित मेडियोन बाॅयोटेक कंपनी में हड्डियों की कमजोरी के लिए बनी एल्ट्राजोन इंजेक्शन, बद्दी के गुरुमाजरा स्थित सेलूस फार्मास्युटिकल्स कंपनी में स्तन कैंसर की दवा लेट्रोजोल टैबलेट, बद्दी के काठा स्थित एस्ट्रीका हेल्थकेयर कंपनी की गर्भपात के बाद होने वाले रक्तस्राव की दवा मिसोप्रोस्टोल, बद्दी की प्रीत रेमीडीज कंपनी की संक्रमण की दवा एमोक्सी सिलिन कैप्सूल, सिरमौर के पांवटा साहिब की जी लेबोट्री की बच्चों की बुखार की दवा पैरासीटामोल, सिरमौर के मोगीनंद स्थित अकुरा केयर कंपनी की बाल झड़ने की दवा फिनास्टराइड टैबलेट, सिरमौर के कालाअंब स्थित पेट के गैस की दवा पेंटा प्रोजोल, नालागढ़ स्थित एलविस हेल्थ केयर की अल्सर की दवा रेंटेडाइन, सिरमौर के कालाअंब स्थित पुष्कर फार्मा कंपनी की जीवाणु संक्रमण की दवा एनरोफ्लाॅक्सासिन, बद्दी के गुरुमाजरा स्थित एलवी लाइफ साइंस की एलर्जी की दवा लिवोसिट्राजीन और बद्दी के ही साइपर फार्मा कंपनी में बनी बुखार, सिर दर्द की दवा आईबूप्रोफेन के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन


सहायक ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने सैंपल फेल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिन कंपनी के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। बाजार से दवाई को वापस मंगाने के लिए कहा जाएगा। साथ ही विभाग स्वयं इन कंपनी में सैंपल लेकर जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed