फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drones are being used to spray crops in Mandi district of Himachal Pradesh

Agriculture News: हिमाचल प्रदेश में फसलों पर ड्रोन से हो रहा स्प्रे, किसान भी रोमांचित

Sat, 29 Jun 2024 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 29 Jun 2024 03:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी मे ड्रोन से स्प्रे और खादों का छिड़काव शुरू हो चुका है। जिस काम को किसान कई दिन लगाकर करते थे, वह अब ड्रोन की सहायता से चंद मिनटों में हो रहा है।

विज्ञापन
Drones are being used to spray crops in Mandi district of Himachal Pradesh
बल्ह घाटी में अब ड्रोन से स्प्रे और खादों का छिड़काव शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मिनी पंजाब से मशहूर बल्ह घाटी में अब ड्रोन से स्प्रे और खादों का छिड़काव शुरू हो गया है। नई तकनीक से हो रहे छिड़काव को देखकर किसान भी रोमांच से भर गए हैं। बल्ह घाटी में किसान मात्र 100 से 150 रुपये में प्रति बीघा जमीन पर ड्रोन से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव करवा रहे हैं। बल्ह की प्रशिक्षित ड्रोन पायलट आरती ऑर्डर मिलते ही अपने ड्रोन और ई-वाहन के साथ किसानों के खेतों में पहुंच रही हैं।

विज्ञापन




ड्रोन पायलट आरती को एप के माध्यम से कई आर्डर मिल रहे हैं। अब तक कई बीघा जमीन पर ड्रोन से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कर चुकी हैं। सबसे बड़ी राहत किसानों के लिए है। जिस काम को किसान कई दिन लगाकर करते थे, वह अब ड्रोन की सहायता से चंद मिनटों में हो रहा है।
विज्ञापन


तेज धूप के बीच खेतों में पंप से छिड़काव करते वक्त गर्मी से पसीने छूट जाते थे। अब बिना किसी परिश्रम के ही चंद राशि खर्च करके आसानी से फसलों का काम निपटा रहे हैं। इस काम के लिए समय भी कम लग रहा है और किसानों के शरीर पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उधर, इफको के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित गुलेटिया ने बताया कि किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। ड्रोन से अब स्प्रे का काम जोरों से चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फसलों और सब्जियों पर हो रहा छिड़काव
फसलों को कीटनाशकों और बीमारियों से बचाने के लिए किसान इन दिनों खादों और कीटनाशकों का प्रयोग कर रहे हैं। सब्जियों में घीया, करेला, भिंडी, अरबी, गोभी, टमाटर आदि नकदी फसलों पर आसानी से छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, खेतों में उगी अनचाही घास और झाड़ियों को खत्म करने के लिए भी ड्रोन की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed