फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Driving license will be made online in these two cities of Himachal from July 27, these facilities will also be available

हिमाचल के इन दो शहरों में 27 जुलाई से ऑनलाइन बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

Sat, 25 Jul 2020 01:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Driving license will be made online in these two cities of Himachal from July 27, these facilities will also be available
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के लोगों को अब वाहनों का पंजीकरण, लाइसेंस, टैक्स की देनदारी और परिवहन विभाग से मिलने वाली अन्य सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी। परिवहन विभाग हिमाचल में ई परिवहन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। पहले चरण में सरकार इसे 27 जुलाई को पायलट तौर पर शिमला और कांगड़ा में शुरू करेगा। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने शुक्रवार को इसकी प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए समय निर्धारित किया गया है। अगर अफसर निर्धारित समय में सेवाएं नहीं देता है तो उसे अप्रूव माना जाएगा। इसकी जवाबदेही अफसरों की होगी।

विज्ञापन


इस सुविधा से लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑनलाइन लाइसेंस के दस्तावेज ऑनलाइन जमा होने के बाद विभाग की ओर से लोगों को बारी-बारी से ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद लोगों को पास और फेल की जानकारी ऑनलाइन ही दी जाएगी। टेस्ट पास होने की स्थिति में गाड़ी का लाइसेंस भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी आन लाइन होगी। पठानिया ने बताया कि सुविधा के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसके माध्यम से लोगों को ऑनलाइन किया जा रहा है। सुगम केंद्रों में भी ऑनलाइन आवेदन सेवा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed