{"_id":"640e0e13715fdc61a80552c0","slug":"driver-died-under-suspicious-circumstances-in-bhattakufer-shimla-news-c-19-sml1001-86570-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर में चालक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर में चालक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी शिमला में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी पहचान धर्मचंद (42) उदय कॉलोनी ढली निवासी के तौर पर हुई है। घटना भट्ठाकुफर क्षेत्र की है। धर्मचंद पेशे से चालक था।
शनिवार रात करीब 10:30 बजे धर्मचंद घर से बाहर निकला। कुछ देर बाद बीच रास्ते में गिरकर नाले में जा लुढ़का। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इस बीच धर्मचंद को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करार दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक व्यक्ति की गिरने से मौत हुई है। अब सीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत के असल कारणों का पता चलेगा। वहीं, रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। धर्मचंद अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गया है। इसकी मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि ढली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद