{"_id":"5c42fdc6bdec22653c2d0cee","slug":"driver-died-in-a-car-accident-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत
Sat, 19 Jan 2019 04:08 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 19 Jan 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
खैरी-बग्गी मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुई कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी मंदरोड़ी के रूप में हुई है। मृतक शुक्रवार रात के समय खैरी से कार में सवार होकर अपने घर मंदरोड़ी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
बग्गी के पास अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार के खाई में गिरने के बाद होने वाली जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना बारे पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर मृतक को खाई से निकाला। सीविल अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम उपंरात शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
वहीं, तहसीलदार द्वारा मृतक के परिजनों को दस हजार रूपये की फौरी राहत प्रदान की गई। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार मोहम्मद यासीन व पटवारी राजेश कुमार ने पीड़ित परिवार का हौंसला बढ़ाया।
साथ ही प्रशासन की ओर से 10 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।