फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Driver and Union President Honored for Outstanding Work

Shimla News: उत्कृष्ट कार्य करने पर चालक और यूनियन अध्यक्ष सम्मानित

Tue, 01 Sep 2026 08:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Driver and Union President Honored for Outstanding Work
खलीनी में मनाया चालक दिवस, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

शिविर में 25 यूनिट रक्त किया गया एकत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चालक दिवस के मौके पर खलीनी में राजधानी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सोसायटी के बैनर तले 40 स्थानीय टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने अलग-अलग यूनियनों से आए एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालकों और यूनियन अध्यक्षों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पंचायती राज मंत्री ने चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि चालक समाज और प्रदेश व देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने से लेकर हर दुकान और कस्बे तक खाद्य व आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य चालक ही करते हैं। इसलिए उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर राजधानी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी, जिला शिमला के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, सचिव संदीप कंवर और अन्य यूनियन पदाधिकारियों ने पंचायती राज मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित शिविर 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के ब्लड बैंक से डॉ. मीनाक्षी की अगुवाई में आई टीम ने सहयोग किया।
विज्ञापन


टोल बैरियर पर टैक्स वसूली हो बंद
चालक दिवस के मौके पर एकत्र हुए चालकों ने राजधानी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी जिला शिमला के बैनर तले पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को मांगपत्र सौंपा। इसमें मुख्य रूप से प्रदेशभर में साडा टोल बैरियर पर टैक्सियों से वसूले जा रहे टैक्स पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रधान जितेंद्र ठाकुर और सचिव संदीप कंवर ने कहा कि टैक्सी मालिक पासिंग के समय ग्रीन टैक्स जमा करवाते हैं। ऐसे में टैक्सी ऑपरेटर दो-दो टैक्स जमा नहीं करवा सकते। इसलिए साडा टैक्स की वसूली पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। इसके अलावा यूनियनों के लिए कार्यालय खोलने को जमीन देने मांग की। परमिट अवधि 12 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article