{"_id":"644d1318ebba50d47507c395","slug":"drinking-water-supply-will-improve-in-five-cities-of-himachal-mou-signed-with-afd-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drinking Water: हिमाचल के पांच शहरों की पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार, एएफडी के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Drinking Water: हिमाचल के पांच शहरों की पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार, एएफडी के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित
Sat, 29 Apr 2023 06:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Apr 2023 06:24 PM IST
सार
जल शक्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना के तहत एएफडी की ओर से 612 करोड़ रुपये, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से 204.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
पेयजल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पांच शहरों मनाली, बिलासपुर, पालमपुर, नाहन और करसोग में पेयजल सप्लाई की गुणवत्ता में और सुधार किया जाएगा। इसके लिए फ्रेंच डेवलेपमेंट एजेंसी फ्रैकेइस डे डेवलपमेंट (एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है। जल शक्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना के तहत एएफडी की ओर से 612 करोड़ रुपये, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से 204.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पांच शहरों में परियोजना के लाभार्थियों को घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
कृषि और औद्योगिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपशिष्ट का पुनः उपयोग किया जा सकेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों में सुधार, जल जनित रोगों को कम करना, स्थानीय नियमों व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वच्छता सुविधाओं का संचालन करना और पेयजल एवं स्वच्छता को किफायती बनाना है। प्रथम चरण में कुल 485.85 करोड़ रुपये से एएफडी की ओर से 340 करोड़ रुपये का वित्त पोषण किया जाएगा। दूसरे चरण में परियोजना की कुल लागत 371 करोड़ रुपये में से एएफडी 272 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस परियोजना को आगामी तीन वर्षों में कार्यान्वित किया जाएगा और इसका द्वितीय चरण पहले चरण के 18 महीने के बाद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन