Drinking Water: हिमाचल के पांच शहरों की पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार, एएफडी के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित
जल शक्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना के तहत एएफडी की ओर से 612 करोड़ रुपये, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से 204.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पांच शहरों मनाली, बिलासपुर, पालमपुर, नाहन और करसोग में पेयजल सप्लाई की गुणवत्ता में और सुधार किया जाएगा। इसके लिए फ्रेंच डेवलेपमेंट एजेंसी फ्रैकेइस डे डेवलपमेंट (एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है। जल शक्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना के तहत एएफडी की ओर से 612 करोड़ रुपये, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से 204.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पांच शहरों में परियोजना के लाभार्थियों को घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए जाएंगे।
कृषि और औद्योगिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपशिष्ट का पुनः उपयोग किया जा सकेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों में सुधार, जल जनित रोगों को कम करना, स्थानीय नियमों व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वच्छता सुविधाओं का संचालन करना और पेयजल एवं स्वच्छता को किफायती बनाना है। प्रथम चरण में कुल 485.85 करोड़ रुपये से एएफडी की ओर से 340 करोड़ रुपये का वित्त पोषण किया जाएगा। दूसरे चरण में परियोजना की कुल लागत 371 करोड़ रुपये में से एएफडी 272 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस परियोजना को आगामी तीन वर्षों में कार्यान्वित किया जाएगा और इसका द्वितीय चरण पहले चरण के 18 महीने के बाद शुरू हो जाएगा।