फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drinking water shortage in Shimla: Power cut stalled supply from Giri, now water will be available on the four

शिमला में पेयजल किल्लत: बिजली कट से गिरि से सप्लाई ठप, अब चौथे दिन मिलेगा पानी

Fri, 05 Aug 2022 10:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

राजधानी शिमला में पेयजल किल्लत और बढ़ने वाली है। शहर की दूसरी सबसे बड़ी गिरि पेयजल परियोजना से राजधानी के लिए पानी की सप्लाई ठप हो गई है। गुरुवार रात 1:00 बजे से इस परियोजना में पंपिंग बंद है। 

विज्ञापन
Drinking water shortage in Shimla: Power cut stalled supply from Giri, now water will be available on the four
गिरि में गाद की समस्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेयजल किल्लत और बढ़ने वाली है। शहर की दूसरी सबसे बड़ी गिरि पेयजल परियोजना से राजधानी के लिए पानी की सप्लाई ठप हो गई है। गुरुवार रात 1:00 बजे से इस परियोजना में पंपिंग बंद है। गुम्मा से भी गाद के चलते कम पानी आ रहा है।  ऐसे में शिमला शहर में अब चौथे दिन पानी की सप्लाई होगी। शुक्रवार को भी आधे शहर में पानी नहीं दिया गया। इन इलाकों में अब शनिवार को पानी आएगा। पेयजल कंपनी के अनुसार देर रात हुई भारी बारिश के चलते पहले तो गिरि परियोजना में गाद आ गई। गाद थमी तो बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर में खराबी आने से शुक्रवार को दिन भर बिजली कट लगा रहा।

विज्ञापन


इससे शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई भी ठप रही। मौके पर बिजली बोर्ड के कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत में जुटे हैं लेकिन शुक्रवार शाम 7:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। गिरि परियोजना से शिमला शहर को 18 एमएलडी पानी मिलता है। एक महीने से लगातार इस परियोजना में पंपिंग ठप हो रही है। इसके चलते शिमला शहर में पानी की राशनिंग चल रही है। कोटी बरांडी परियोजना में भी शुक्रवार सुबह गाद की समस्या रही। हालांकि दिन के समय यहां से पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। कंपनी का दावा है कि जिन इलाकों में शुक्रवार को पानी नहीं आया, वहां शनिवार को सबसे पहले सप्लाई देंगे। शुक्रवार सुबह पांच बजे तक सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को 36 एमएलडी पानी मिला है।
विज्ञापन


इन इलाकों में शनिवार को आएगा पानी
पेयजल कंपनी के अनुसार शनिवार को छोटा शिमला जोन के लोअर खलीनी, राजभवन क्षेत्र, ऐराहोम, संजौली जोन के नवबहार, नेरीधार, हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पानी दिया जाएगा। यहां चौथे दिन पानी की सप्लाई मिलेगी। सेंट्रल जोन के रामबाजार, लोअर बाजार, कृष्णानगर, सब्जी मंडी क्षेत्र में भी शनिवार को सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा चौड़ा मैदान जोन के टुटीकंडी और कैथू इलाके में भी पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिजली आपूर्ति बहाल होते ही शुरू कर देंगे पंपिंग
गिरि पेयजल परियोजना में बिजली कट होने से शुक्रवार को दिनभर पंपिंग नहीं हो पाई है। बिजली बोर्ड ने देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने को कहा है। बिजली बहाल होते ही गिरि से पंपिंग शुरू कर देंगे।

-अनिल मेहता, जीएम, पेयजल कंपनी

आधी रात तक जागकर सप्लाई दे रहे कीमैन
शिमला शहर में पानी के संकट से जहां शहरवासी परेशान हैं, वहीं पेयजल कंपनी के कीमैन को भी रात को जागना पड़ रहा है। परियोजनाओं से सप्लाई सामान्य होने पर पहले ज्यादातर कीमैन दिन में पानी देते थे। लेकिन अब ज्यादातर कीमैन की ड्यूटी रात को लग रही है। कई बार तो कीमैन को सुबह उठने पर यह पता नहीं होता कि उसे दिन में पानी छोड़ने जाना है या रात को। टैंक जल्दी खाली होने पर दिन में दो बार भी ड्यूटी पर जाना पड़ रहा है। पानी के बिगड़े शेड्यूल के चलते कीमैन को रात दो बजे तक सप्लाई छोड़ने के लिए वार्डों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed