{"_id":"64b564cfc7b97004a30111e5","slug":"drinking-water-company-issued-water-schedule-for-the-first-time-amid-water-crisis-know-after-how-many-days-su-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जलसंकट के बीच पहली बार पेयजल कंपनी ने जारी किया शेड्यूल, जानें कितने दिन बाद मिलेगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जलसंकट के बीच पहली बार पेयजल कंपनी ने जारी किया शेड्यूल, जानें कितने दिन बाद मिलेगी आपूर्ति
Mon, 17 Jul 2023 09:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Jul 2023 09:28 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी में गहराए जलसंकट के बीच पहली बार पेयजल कंपनी ने पानी का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब इस शेड्यूल के मुताबिक ही लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
शिमला शहर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजना में गाद से बाधित हो रही पंपिंग के चलते शिमला शहरवासियों को दो दिन छोड़कर पानी दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में गहराए जलसंकट के बीच पहली बार पेयजल कंपनी ने पानी का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब इस शेड्यूल के मुताबिक ही लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। कंपनी ने जो शेड्यूल बनाया है, उसके अनुसार दो दिन छोड़कर हर हाल में लोगों को पानी मिलेगा।
विज्ञापन
शहर में आठवें या नौवें दिन तक पानी नहीं मिलने जैसी नौबत नहीं आएगी। सोमवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को 31.90 एमएलडी पानी की आपूर्ति मिली है। गाद के चलते गिरि से सिर्फ 5.88 एमएलडी पानी मिला है। कंपनी का कहना है कि शहर के लिए 30 से 35 एमएलडी पानी हर हाल में सप्लाई करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए टैंकरों की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को इन इलाकों में आएगा पानी
कंपनी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सेंट्रल जोन के रुल्दूभट्ठा, ईदगाह कालोनी, कालीबाड़ी, कृष्णानगर, लोअर बाजार, रामबाजार, लक्कड़ बाजार जोन के जाखू, स्टोक्स प्लेस, चौड़ा मैदान जोन के घोड़ाचौकी, कैथू, टुटीकंडी में मंगलवार को पानी आएगा। संजौली जोन के अपर समिट्री, चलौंठी, ढली टनल, लोअर समिट्री, ढली बाजार, छराबड़ा, कुफरी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, संजौली बाजार, नवबहार, नॉर्थ ओक, बॉथवेल, छोटा शिमला जोन के छोटा शिमला बाजार, ब्रॉकहास्ट, कनलोग, निगम विहार, टॉलैंड, न्यू शिमला जोन के सेक्टर एक से चार, फेज तीन, पांच और छह में आज पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
कसुम्पटी में मटमैले पानी की शिकायतें
कसुम्पटी बाजार में रविवार शाम मटमैले पानी की आपूर्ति देने की शिकायतें आई हैं। पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने कहा कि बाजार में सार्वजनिक नलके से लोगों ने पानी भरा था। इसमें मटमैला पानी आया है जो पीने लायक नहीं है। कंपनी से भी इसकी शिकायत की जाएगी।