फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drinking water becomes expensive, you will have to pay higher bills

Shimla News: महंगा हुआ पीने का पानी चुकाना होगा ज्यादा बिल

Tue, 01 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drinking water becomes expensive, you will have to pay higher bills
शहर में पानी की दरें दस फीसदी बढ़ाने के पेयजल कंपनी के प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी
विज्ञापन

अप्रैल में जारी होने वाले बिल बढ़ी दरों पर मिलेंगे
शहर में 36 हजार पेयजल उपभोक्ताओं पर पड़ेगी मार

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में प्रॉपर्टी टैक्स, कूड़ा बिल के बाद अब पीने का पानी भी महंगा हो गया है। सरकार ने शहर में पानी की दरें दस फीसदी बढ़ाने के पेयजल कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है।

शहर के 36 हजार पेयजल उपभोक्ताओं को इस बार जारी होने वाले मार्च-अप्रैल के पानी बिल बढ़ी दरों पर जारी किए जाएंगे। पेयजल कंपनी के अनुसार विश्व बैंक की शर्ताें के मुताबिक शहर में पानी की दरें बढ़ाना जरूरी है। ऐसा करने से ही बैंक शिमला शहर के लिए तैयार की जा रही सतलुज पेयजल योजना के लिए बजट जारी करेगा। कंपनी ने जनवरी में ही शहर में पेयजल दरें बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार की मंजूरी के लिए भेज दिया था। लेकिन सरकार ने इस पर मंजूरी नहीं दी। अब अप्रैल में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कंपनी ने बिल जारी करने वाली सुएज इंडिया कंपनी को भी नई दरों के अनुसार ही अब बिल जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर में पेयजल दरें बढ़ाने के प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसी माह से नई दरों पर बिल जारी होंगे।
विज्ञापन




यहां जानिए कितना बढ़ेगा आपका बिल
ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनके परिवार छोटे हैं और हर माह पानी की खपत 15 से 20 किलोलीटर रहती है, उनका पानी बिल नई दर के अनुसार 30 से 40 रुपये तक बढ़ जाएगा। पेयजल खपत 30 से 40 किलोलीटर प्रतिमाह है तो बिल में 70 से 100 रुपये की बढ़ोतरी होगी। दरें बढ़ने की सबसे ज्यादा मार व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगी। इन उपभोक्ताओं की पेयजल खपत 20 किलोलीटर होने पर पानी बिल 100 रुपये तक बढ़ेगा। यदि खपत 30 किलोलीटर प्रतिमाह है तो बिल 200 से 250 रुपये तक बढ़ जाएगा। कंपनी ने शहर में टैंकरों के रेट भी दस फीसदी बढ़ा दिए हैं, यानि गर्मियों में लोगों को महंगी दर पर टैंकर से पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन साल में 30 फीसदी महंगा हुआ पानी
शिमला शहर में साल 2019 से लगातार पानी की दरों में दस फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के चलते 2021 में पानी की दरें नहीं बढ़ीं। लेकिन इसके बाद से लगातार पानी की दरें बढ़ रही हैं। पानी दरें बढ़ाने पर भाजपा ने सवाल उठा दिए हैं। पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम और कंपनी मनमानी कर रहे हैं। पूर्व पार्षद किरण बावा, विवेक शर्मा ने कहा कि पानी तीसरे और चौथे दिन मिल रहा है। कंपनी पानी तो महंगा कर रही है लेकिन पानी समय से नहीं देती। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर जनता पर बोझ डाला जा रहा है।



यहां जानिये कितना महंगा हुआ पानी
घरेलू उपभोक्ता
पानी की मात्रा पुरानी पेयजल दरें नई पेयजल दरें
0-20 किलोलीटर 19.30 रुपये प्रति किलोलीटर 21.23 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर 33.28 रुपये प्रति किलोलीटर 36.61 रुपये प्रति किलोलीटर
30 किलोलीटर से ज्यादा 59.90 प्रति किलोलीटर 65.89 रुपये प्रति किलोलीटर
न्यूनतम शुल्क-प्लग रेट 110 रुपये प्रति माह 121 रुपये प्रति माह
फाल्टी रेट 444.07 रुपये प्रति माह 488.48 रुपये प्रतिमाह



व्यावसायिक उपभोक्ता
पानी की मात्रा पुरानी पेयजल दरें नई पेयजल दरें
0-20 किलोलीटर 53.24 रुपये प्रति किलोलीटर 58.56 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर 83.72 रुपये प्रति किलोलीटर 92.09 रुपये प्रति किलोलीटर
31-75 किलोलीटर 111.27 रुपये प्रति किलोलीटर 122.40 रुपये प्रति किलोलीटर
75 किलोलीटर ज्यादा 153.07 रुपये प्रति किलोलीटर 168.38 रुपये प्रति किलोलीटर
न्यूनतम शुल्क-प्लग रेट 220 रुपये प्रति माह 242 रुपये प्रति माह
फाल्टी रेट 7779.70 रुपये प्रति माह 8557.67 रुपये प्रतिमाह



होटल-रेस्तरां के व्यावसायिक उपभोक्ता
पानी की मात्रा पुरानी पेयजल दरें नई पेयजल दरें
0-30 किलोलीटर 106.30 रुपये प्रति किलोलीटर 116.93 रुपये प्रति किलोलीटर
31-75 किलोलीटर 141.76 रुपये प्रति किलोलीटर 155.88 रुपये प्रति किलोलीटर
75 किलोलीटर ज्यादा 194.85 रुपये प्रति किलोलीटर 214.34 रुपये प्रति किलोलीटर
न्यूनतम शुल्क-प्लग रेट 220 रुपये प्रति माह 242 रुपये प्रति माह
फाल्टी रेट 7779.70 रुपये प्रति माह 8557.67 रुपये प्रतिमाह


शहर से बाहर पंचायत के घरेलू उपभोक्ता
पानी की मात्रा पुरानी पेयजल दरें नई पेयजल दरें
0-20 किलोलीटर 43.20 रुपये प्रति किलोलीटर 48.31 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर 66.50 रुपये प्रति किलोलीटर 73.21 रुपये प्रति किलोलीटर
31 किलोलीटर से ज्यादा 93.17 रुपये प्रति किलोलीटर 102.49 रुपये प्रति किलोलीटर
न्यूनतम शुल्क-प्लग रेट 220 रुपये प्रति माह 242 रुपये प्रति माह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article