फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drawing teacher and physical education teacher in Himachal govt schools

100 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले स्कूलों में भी भर्ती होंगे कला और शारीरिक अध्यापक

Wed, 16 Dec 2020 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Dec 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Drawing teacher and physical education teacher in Himachal govt schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द कला और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती होगी। सौ विद्यार्थियों से कम संख्या वाले स्कूलों में भी इन शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह ने कहा कि आरटीई में ऐसा नहीं लिखा गया है कि माध्यमिक स्कूलों में अगर बच्चों की संख्या सौ से कम है तो उन स्कूलों में कला और शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


लंबे समय से सौ विद्यार्थियों से कम संख्या वाले माध्यमिक स्कूलों में कला और शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं भरे जा रहे हैं। बुधवार को सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह के साथ निदेशालय में बैठक की। नौ सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक ने कहा कि आरटीई में जिक्र है अगर माध्यमिक स्कूलों में 100 या इससे अधिक बच्चे हैं तो वहां प्राथमिकता से इन पदों को भरा जाए। शीघ्र ये पद भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संघ के महासचिव देवदत्त शर्मा ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने कहा कि शास्त्री तथा भाषा अध्यापकों को टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत पदनाम देने बारे मामला शीघ्र कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। पदनाम केवल उन्हीं को मिलेगा, जो बीए-बीएड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन फीसदी स्थानांतरण नीति में संशोधन कर समय अवधि 13 साल से कम कर पांच वर्ष करने का प्रस्ताव शीघ्र शिक्षा सचिव को भेजा जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि निरीक्षण निदेशक डायरेक्टर टीम के साथ वरिष्ठ कला अध्यापक को भी शामिल किया जाए। बैठक में राज्य मुख्य सलाहकार दुर्गानंद, जिला कुल्लू के प्रधान गोविंद ठाकुर, सोलन के प्रधान कमल चंद, नरेश कुमार, बिलासपुर से कश्मीर चंद, शिमला से प्रदीप कांत शर्मा, राकेश कुमार, कांगड़ा से गुरदयाल सिंह, मंडी से नरेश कुमार, किन्नौर से किरण कुमार, कपिल देव व विजय कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed