फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   drawing master batch wise recruitment in himachal pradseh

प्रारंभिक शिक्षा विभाग: दो जगह ज्वाइन किया तो बर्खास्त होंगे ड्राइंग मास्टर

Tue, 26 Apr 2022 03:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 26 Apr 2022 03:44 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग को इस माह 29 अप्रैल से पूर्व ड्राइंग मास्टर की बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कोई भी अभ्यर्थी एक से अधिक स्टेशन पर ज्वाइन नहीं कर पाएगा। बाद में पता चलने पर संबंधित ड्राइंग मास्टर को बर्खास्त किया जाएगा।

विज्ञापन
drawing master batch wise recruitment in himachal pradseh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टरों की बैचवाइज भर्ती मामले में विभाग ने इस बार सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के मुताबिक अब अगर किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक स्कूलों में ज्वाइन किया तो उसका नियुक्ति पत्र रद्द करने के साथ उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि नई नियुक्ति में ज्वाइनिंग के बाद किसी भी सूरत में संबंधित अभ्यर्थी का स्टेशन नहीं बदला जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा पहली बार ज्वाइनिंग पीरियड भी 15 से बढ़ाकर 25 दिन किया गया है। पूर्व में नियुक्ति पत्र जारी होने के 15 दिनों के भीतर ज्वाइन करना पड़ता था। लेकिन अब 25 दिन का समय मिलेगा। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पूर्व में ड्राइंग मास्टर की भर्ती जिला कैडर के अंतर्गत होती थी। लेकिन इस बार प्रदेश कैडर के तहत यह भर्ती हो रही है। दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में पहुंचने के लिए अधिक समय चाहिए होता है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टर के 800 से अधिक पदों पर भर्ती हो रही है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग को 29 अप्रैल से पूर्व बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष नवंबर माह में ड्राइंग मास्टरों की बैचवाइज भर्ती के लिए दस्तावेजों की मूल्यांकन प्रक्रिया अमल में लाई गई थी। लेकिन चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी नहीं हो पाई थी। अब इसी माह यह प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बनाने पड़े सख्त नियम
जिला से प्रदेश कैडर बनने से ड्राइंग मास्टर के पद के लिए एक अभ्यर्थी किसी भी जिला उपनिदेशक कार्यालय में होने वाली मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग ले सकता है। कई अभ्यर्थियों ने चार से पांच जिलों में इंटरव्यू दिए हैं। ऐसा देखा गया है कि अगर किसी निचले क्षेत्र के अभ्यर्थी की ऊपरी हिमाचल के स्कूल में नियुक्ति होती है। लेकिन कुछ दिनों के बाद गृह जिला या नजदीक के जिला में भी बैचवाइज भर्ती में भी उसे नियुक्ति पत्र मिल जाता है तो उसकी दूरदराज के क्षेत्र के स्कूल में नौकरी छोड़कर नजदीकी स्कूल में ज्वाइन करने की संभावना रहती है।

इससे शिक्षा विभाग को बार-बार दस्तावेजों को तैयार करने में परेशानी आती है। वहीं अन्य अभ्यर्थियों को भी इससे खासी परेशाती होती है। इससे बचने के लिए विभाग ने अभ्यर्थी से शपथ पत्र लेने के लिए कहा है, जिससे एक से अधिक स्कूलों में ज्वाइनिंग पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके।


प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग को इस माह 29 अप्रैल से पूर्व ड्राइंग मास्टर की बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कोई भी अभ्यर्थी एक से अधिक स्टेशन पर ज्वाइन नहीं कर पाएगा। बाद में पता चलने पर संबंधित ड्राइंग मास्टर को बर्खास्त किया जाएगा। - संजय ठाकुर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed