फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dragonboat drowned in gobind sagar lake.

गोबिंदसागर झील में पलटी ड्रैगन बोट

Sat, 08 Nov 2014 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Nov 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
dragonboat drowned in gobind sagar lake.

जनपद बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में चल रही राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में अचानक बोट पलट गई। हालांकि, सभी प्रतिभागियों ने लाइफ जैकेट पहनी थी और बड़ा हादसा होने से टल गया। ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में भाग लेने को आई एक राज्य की महिला टीम आउटिंग के लिए ड्रैगन बोट पर निकली। लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर चप्पू से चलने वाली यह बोट पलट गई। लिहाजा, समय रहते सभी को रेस्क्यू कर लिया गया।

विज्ञापन


बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में इन दिनों ड्रैगन बोट प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न राज्यों की टीमें यहां पहुंची हैं। प्रतियोगिता से पहले सुबह-सवेरे ड्रैगन बोट में चप्पू चलाते हुए वेस्ट बंगाल की टीम आउटिंग पर निकली। बताया जा रहा है कि वोट में सवार कइयों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी थी। ऐसे में, प्रतिभागियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना भी लाजमी है।
विज्ञापन


हालांकि, आयोजकों का दावा है कि सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। अचानक झील में यह बोट पलटी। बोट में एक दर्जन के लगभग महिला खिलाड़ी थीं। बोट को पलटता हुआ देखा गया तो तुरंत रेस्क्यू टीम बुलाई गई। रेस्क्यू के बाद सभी को वापस लाया गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद वहां पर एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ड्रैगन बोट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव चमन ने बताया कि वेस्ट बंगाल की टीम आउटिंग पर निकली थी। सभी ने लाइफ जैकेट पहनी थी। रेस्क्यू कर सभी को झील के तट पर लाया गया।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि यह बड़ी बात नहीं है। निचले इलाकों में जब ऐसी प्रतियोगिताएं होती हैं तो कई बार बोट असंतुलित हो जाती है। सभी प्रतियोगी तैरना जानते हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध हैं।


अपने दम पर रिस्क उठा रहे खिलाड़ी
गोबिंदसागर झील में चल रही इस स्पर्धा के दौरान खिलाड़ी अपने दम पर भी रिस्क उठा रहे हैं। कई खिलाड़ी लाइफ जैकेट के बिना ही प्रतियोगिता में उतर रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव चमन ने बताया कि सभी से रिस्क सर्टिफिकेट लिए जा रहे हैं। जो बिना लाइफ जैकेट के जा रहा है उसमें उसका अपना रिस्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed