फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Draftsman caught red handed taking bribe in Fatehpur

Kangra News: फतेहपुर में ड्राफ्ट्समैन 12,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 24 Jan 2024 08:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jan 2024 08:11 PM IST
सार

फतेहपुर में मृदा संरक्षण विभाग में सेवारत जूनियर ड्राफ्ट्समैन विवेक कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इसने सब्सिडी जारी करने की एवज में एक लाभार्थी से घूस मांगी थी। 

विज्ञापन
Draftsman caught red handed taking bribe in Fatehpur
रिश्चत(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

 राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने तहसील फतेहपुर में मृदा संरक्षण विभाग में सेवारत जूनियर ड्राफ्ट्समैन विवेक कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इसने सब्सिडी जारी करने की एवज में एक लाभार्थी से घूस मांगी थी। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस की ओर से आगामी कार्रवाई जारी है। कांगड़ा के एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने बताया कि विवेक कुमार ने रघुबीर सिंह की 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत अनिल कुमार ने विजिलेंस से की थी।

विज्ञापन


अनिल कुमार बोरवेल फर्म में सुमित कुमार के साथ काम करता है, जिन्होंने सितंबर, 2023 में रघुबीर सिंह का बोरवेल लगाया था, लेकिन संबंधित कर्मचारी लाभार्थी की सब्सिडी जारी नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत अनिल कुमार ने विजिलेंस से की थी। शिकायत में कहा गया है कि विवेक कुमार ने सब्सिडी जारी करने की एवज में 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर बुधवार को आरोपी विवेक कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर लिया। एसपी विजिलेंस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके आगामी छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed