फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr Ys Parmar Jayanti Celebrations In Bagthan Sirmour Himachal Pradesh

डॉ. परमार की पोती बोलीं- सिलेबस में शामिल हो हिमाचल निर्माता का संघर्ष

Sun, 04 Aug 2019 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागथन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागथन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Dr Ys Parmar Jayanti Celebrations In Bagthan Sirmour Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर उनकी पोती चेतना सिंह कंवर ने कहा कि दादा का सूबे के लिए किया संघर्ष और उनके जीवन पर आधारित जानकारी प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सिलेबस में शामिल होना चाहिए ताकि नई पीढ़ी उनके बारे में जान सके।

विज्ञापन


उनके दादा की जयंती पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं जो गर्व की बात है। वहीं, लव परमार ने कहा कि कांग्रेस उन्हें उनके पिता से मिली है, वह इसे कभी छोड़ नहीं सकते। बता दें कि भाजपा हो या कांग्रेस किसी भी सरकार ने परमार के जीवन पर आधारित जानकारी स्कूल स्तर तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। 
विज्ञापन


परमार जयंती पर अमर उजाला ने बागथन में उनके घर जाकर उनके परिवार से बात की। घर पर डॉ. वाईएस परमार के पुत्र लव परमार और बहू निर्मल परमार मौजूद थीं। पूरा परिवार उसी टेबल पर नाश्ता करने बैठा था, जिस पर कभी हिमाचल के मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार बैठा करते थे। बागथन में उनका बनाया गया मकान आज भी उसी स्थिति में है। यहां की सड़क का हाल भी बदतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. परमार की जयंती पर कांग्रेस का ‘सेव हिमाचल’ अभियान का आगाज

डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर उनके गांव बागथन में आयोजित समारोह में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का आगाज किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल सरकार निवेश के नाम पर जमीन के सौदों की तैयारी कर रही है। यह सौदे नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने आज से पूरे प्रदेश में ‘सेव हिमाचल’ अभियान की शुरुआत की। हिमाचल को बचाने के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल को डॉ. वाईएस परमार ने अस्तित्व में लाया। उन्होंने बाहरी लोगों से हिमाचल को बचाने के लिए धारा 118 का कानून बनाया है। वर्तमान में भाजपा में बैठे नेता उस जमाने में जनसंघ में थे, वह हिमाचल को अलग राज्य बनाने के पक्षधर नहीं थे। उनका नारा था स्टेट हुड मारो ठुड। राठौर ने कहा कि धन्नासेठों की हिमाचल की जमीन पर नजर है। निवेश के नाम पर जमीनें गईं तो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार फ्लैट बनाने की बात कह रही है। यह फ्लैट कौन खरीदेगा? क्या हिमाचल के लोग फ्लैट खरीद सकते हैं?

इसमें षड्यंत्र की बू आ रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अमित शाह के बुलावे पर गुजरात क्यों गए? उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार चलाने में नाकाम साबित हुए हैं। नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा। राठौर ने ईवीएम से चुनाव करवाने पर भी सवाल उठाए। कहा कि ईवीएम बनाने वाले देश जापान में भी बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं। उन्होंने कहा कि न कांग्रेस डरी है और न मरी है, हम फिर वापसी करेंगे और केंद्र की सत्ता पर काबिज होंगे। 


सत्ताधारी भाजपा करती है धारा 118 का उल्लंघन : कौल सिंह
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ. परमार ने संघर्ष से हिमाचल की नींव रखी है। हिमाचल की जमीनों को बिकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आई धारा 118 का उल्लंघन हुआ। धूमल सरकार के समय 18 विश्वविद्यालयों को जमीनें दी गईं। अब जयराम सरकार भी निवेश के नाम पर ऐसा ही करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed