{"_id":"5ae820aa4f1c1b6e098b744b","slug":"dr-yogita-dogra-aiims-dm-reproductive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से पहली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. योगिता एम्स में बनीं डीएम रेप्रोडक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल से पहली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. योगिता एम्स में बनीं डीएम रेप्रोडक्टिव
अमर उजाला ब्यूरो, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Tue, 01 May 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर) उपमंडल की डॉ योगिता डोगरा का चयन आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) दिल्ली के लिए हुआ है। डॉ योगिता प्रदेश की पहली स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने एम्स दिल्ली के आल इंडिया लेवल के एग्जाम में पहला रैंक प्राप्त कर डीएम रेप्रोडक्टिव मेडिसन की सीट ली है।
विज्ञापन
वे गायनी की सुपर स्पेशलिस्ट हैं। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में कार्यरत हैं। डॉ योगिता चंडीगढ़ से हैं और उनकी शादी कुमारसैन के डॉ रविकांत डोगरा से हुई है। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ से प्राप्त की। एमबीबीएस की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से और एमडी गायनी पीजीआई चंडीगढ़ से की। इनकी शादी कुमारसैन में हुई है।
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि कुमारसैन की बहू ने आल इंडिया लेवल के एग्जाम में पहला रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. योगिता के पति डॉ. रविकांत डोगरा भी आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा डॉ योगिता के सम्मान में कुमारसैन में कार्यक्रम आयोजित करेगी। उधर, अमर उजाला से बातचीत में डॉ योगिता ने कहा कि वे एम्स में आने वाले हिमाचल के लोगों की हरसंभव सहायता करने की कोशिश करेंगी।
जिला परिषद सदस्य रीना ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष मीरा शर्मा, प्रधान थानाधार अमर सिंह, उपप्रधान रणवीर ठाकुर, दलीप जरेट, विनोद रोच, राजू राही, मीना जरेट, नेहा धर्मा, हरीश भरोटा, जोगिंद्र श्याम, संदीप शर्मा, आरती निर्मोही, सुशीला श्याम, विक्की, अनिता कंवर, कैलाश, रौशन लाल, सुनीता गुप्ता, प्रमोद, पिंकी ठाकुर और अनिल वर्मा ने भी डॉ योगिता को बधाई दी है।