{"_id":"63762ffc28a79f15e2617fbd","slug":"dr-ranveer-becomes-assistant-professor-at-lady-hardinge-medical-college-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली में सहायक प्रोफेसर बने डॉ. रणवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली में सहायक प्रोफेसर बने डॉ. रणवीर
Thu, 17 Nov 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:01 PM IST
सार
डॉ. रणवीर सिंह सरपोन ने सरकारी स्कूल कानम से 10वीं और 12वीं सीनियर सेकेडंरी स्कूल सरोजिनी नगर नई दिल्ली से की है। वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस से एमबीबीएस की।
विज्ञापन
डॉ. रणवीर सिंह सरपोन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के एक किसान के बेटे की नियुक्ति बतौर सहायक प्रोफेसर दिल्ली के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसके लिए उन्होंने यूपीएससी से परीक्षा पास की है। उनकी नियुक्ति होने पर किन्नौर जिले में खुशी का माहौल है। डॉ. रणवीर सिंह सरपोन ने सरकारी स्कूल कानम से 10वीं और 12वीं सीनियर सेकेडंरी स्कूल सरोजिनी नगर नई दिल्ली से की है। वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस से एमबीबीएस की।
विज्ञापन
सीनियर रेजिडेंट जनरल सर्जरी के तौर पर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और एके अस्पताल तथा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 2017-2021 तक सेवाएं दीं। 2021-22 में सहायक प्रोफेसर एडहॉक लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और श्रीमती एसके अस्पताल तथा आरएमएल अस्पताल में सेवाएं दीं। करीब 20 वर्षों की इस यात्रा के दौरान उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल में कई लेख प्रकाशित हुए। उनकी मां कमला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और पिता रणजीत सरपोन किसान हैं। उन्होंने बेटे की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन