{"_id":"62c071f1b21da118696207d7","slug":"dr-rakesh-sharma-babli-chairman-of-himachal-building-and-other-construction-workers-welfare-board-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली का निधन
Sat, 02 Jul 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:08 PM IST
सार
बबली विधानसभा क्षेत्र बड़सर के रहने वाले थे और वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से हमीरपुर जिले में शोक की लहर है।
विज्ञापन
डॉ. राकेश शर्मा बबली(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली का हृदयगति रुकने से शनिवार देर शाम निधन हो गया। वह विधानसभा क्षेत्र बड़सर की सकरोह पंचायत के बुडान गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। डॉ. राकेश विधानसभा क्षेत्र बड़सर से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदारों में भी शामिल रहे हैं। स्थानीय स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा के बाद हमीरपुर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए एचपीयू गए। यहां पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक सदस्य बन गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ गए।
विज्ञापन
उसके बाद दिल्ली बुलाया गया। उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और पीएचडी पूरी की। वह पंजाब चुनाव प्रभारी भी रहे। 34 वर्ष की उम्र में रमना शर्मा से शादी की। उनके दो बच्चे एक लड़का आदि शर्मा (6) और बेटी नंदिता शर्मा (3) हैं। अपने क्षेत्र में भी दीनदयाल अंत्योदय समिति का गठन किया। यह समिति गरीब लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण सहयोग देती है। तदोपरांत, वर्तमान सरकार में इन्हें कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। उनकी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी नजदीकियां रही हैं। वह शनिवार को किन्नौर जिला के दौरे पर थे।
विज्ञापन