फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dr rajiv sejal statement over intuc leader attack case

युवा इंटक नेता के इशारे पर ही हुआ परवाणू में फसाद : राजीव सैजल

Wed, 03 Oct 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 03 Oct 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
dr rajiv sejal statement over intuc leader attack case

परवाणू विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी सामने आ गए हैं। उन्होंने अब तक हुए फसाद के लिए परवाणू के इंटक नेता को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के पास दोबारा शिकायत कर इंटक नेता का नाम एफआईआर में शामिल करवाने की भी बात कही है।

विज्ञापन


बुधवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय में परवाणू में अपराध के बीज डाले गए थे, जो आज वृक्ष का रूप ले चुके हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व तक जो लोग ट्रक ऑपरेटरों और उद्योगपतियों से वसूली कर रहे थे वे, अब इंटक की कमान थामकर परवाणू को अपने तरीके से चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर हमला नहीं होना चाहिए था, लेकिन इसकी आड़ में भाजपा मंडलाध्यक्ष की फैक्टरी और उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया।

हरियाणा से हिस्ट्रीशीटर गुंडों को बुलाकर परवाणू में तोड़फोड़ करवाई गई। इसके पीछे इंटक नेता का दिमाग है, लेकिन एफआईआर में उसका नाम नहीं लिखा गया। 

गुंडा टैक्स बसूल रही यूनियन  

dr rajiv sejal statement over intuc leader attack case
फाइल फोटो

मंत्री ने कहा कि परवाणू में ट्रक ऑपरेटर यूनियन गुंडा टैक्स वसूल करती है। दिल्ली तक गाड़ी ले जाने के लिए साढ़े ग्यारह हजार रुपये तक डिमांड की जाती है। दूसरी जगह से इतने ही सफर में ट्रक आधे किराये पर माल पहुंचा देते हैं।

अतिरिक्त वसूली को कहीं प्रदर्शित नहीं किया जाता है। ट्रक ऑपरेटरों को माल ढुलाई की एवज में रसीद तक नहीं मिलती है। मामले में समय पर पुलिस कार्रवाई न होने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मंत्री खासे नाराज दिखे। कहा कि पुलिस की तरफ से गलतियां हुई हैं।

इसे लेकर वे जल्द बैठक बुलाएंगे। मामले की समीक्षा की जाएगी। विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस इसमें नाकाम रही। भाजपा पदाधिकारियों का नाम जानबूझकर केस में लिखवाया गया है। घटना के समय परवाणू में नहीं थे।   

मंत्री आरोप साबित करें : यशपाल 
परवाणू के युवा इंटक नेता यशपाल ठाकुर का कहना है कि मंत्री डॉ. राजीव सैजल के आरोप उनकी नाकामी और हताशा का परिणाम हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मंत्री हैं उन पर लगाए सभी आरोपों की जांच करवाएं। जांच में आरोप साबित होते हैं तो ठीक अन्यथा वे मंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed