फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dr rajeev bindal will be the first from sirmour of himachal bjp president

सिरमौर से प्रदेश भाजपा के पहले मुखिया बनेंगे बिंदल

Fri, 17 Jan 2020 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Jan 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
dr rajeev bindal will be the first from sirmour of himachal bjp president
डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल का सिरमौर जिला अब भाजपा की सियासत का केंद्र बनने जा रहा है। डॉ. राजीव बिंदल के विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते ही स्पष्ट हो गया है कि अब वह भाजपा के नए मुखिया होंगे। सिरमौर जिले से बिंदल भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। हालांकि, प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। 

विज्ञापन


भाजपा की सियासत अब सिरमौर जिले के नाहन से कंट्रोल की जाएगी। संगठनात्मक दृष्टि से कुशल प्रबंधन और चुनाव प्रबंधन की दमदार मैनेजमेंट को देखते हुए ही पार्टी हाईकमान ने बिंदल पर दांव खेला है। वह अगले तीन वर्ष तक भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे। लिहाजा, अगले विधानसभा चुनाव में सरकार को रिपीट करने की जिम्मेदारी के साथ वह भाजपा के नए अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन


उधर, भाजपा के सत्ता में आने के बाद सिरमौर जिले के साथ कई रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं। सुरेश कश्यप के सांसद बनने के बाद पच्छाद में हुए उपचुनाव में पहली बार इस हलके से कोई महिला विधायक विधानसभा पहुंची। जबकि भाजपा ने पहली बार सिरमौर से टिकट देकर सुरेश कश्यप को केंद्र की राजनीति में भेजा। अब डॉ. राजीव बिंदल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के हमलों का देंगे करारा जवाब
डॉ. बिंदल विपक्ष पर तीखे हमले करने के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनते ही विपक्ष की सरकार को घेरने की रणनीति का वह करारा जवाब दे सकेंगे। 


सोलन से की राजनीति की शुरुआत
डॉ. बिंदल सोलन से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने वर्ष 1995 में सोलन नगर परिषद से अपनी राजनीतिक पारी शुरू की। वह सोलन नप के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2000 में सोलन से पहली बार वह विधायक बने। वर्ष 2003 व 2007 में फिर विधायक चुने गए। वर्ष 2007-12 की पूर्व धूमल सरकार में बिंदल स्वास्थ्य मंत्री थे। वर्ष 2012 में सोलन सीट के आरक्षित होने पर उन्होंने सिरमौर के नाहन से चुनाव लड़ा। नाहन में वह लगातार दो बार विधायक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed