फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dr. Rachna Gupta appointed as the Chairman of Himachal Public Service Commission, three members also appointed

HPPSC New Chairman: रचना गुप्ता बनीं राज्य लोकसेवा आयोग की अध्यक्ष, तीन सदस्य भी नियुक्त

Wed, 17 Aug 2022 09:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Aug 2022 09:24 PM IST
सार

राज्य सरकार ने डॉ. रचना गुप्ता को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रचना गुप्ता वर्तमान में लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं। 

विज्ञापन
Dr. Rachna Gupta appointed as the Chairman of Himachal Public Service Commission, three members also appointed
रचना गुप्ता बनीं राज्य लोकसेवा आयोग की अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग की रचना गुप्ता नई अध्यक्ष बन गई हैं। निदेशक विजिलेंस आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा, धर्मशाला से कर्नल राजेश शर्मा और चौपाल से डॉ. ओपी शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया गया है। बुधवार देर शाम को कार्मिक विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी की। वीरवार सुबह 8:30 बजे राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अध्यक्ष और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार 7 अगस्त 2022 को 62 वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त हुए थे। बीते दस दिनों से अध्यक्ष का पद रिक्त था। रचना गुप्ता लोकसेवा आयोग में बतौर सदस्य करीब चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। अब इनकी नियुक्ति छह वर्षों के लिए हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed