{"_id":"6b02dd3f9fa822c52a00d34e","slug":"dr-manish-from-hpu-to-conduct-research-on-solar-energy-in-france-shimla-news-c-19-sml1002-823876-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: फ्रांस में सौर ऊर्जा पर शोध \nकरेंगे एचपीयू के डॉ. मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: फ्रांस में सौर ऊर्जा पर शोध करेंगे एचपीयू के डॉ. मनीष
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी पेरिस-सैक्ले में विजिटिंग प्रोफेसर नियुक्त
सौर फोटोवोल्टिक प्रणालियों के प्रदर्शन पर करेंगे अध्ययन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार को फ्रांस की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी पेरिस-सैक्ले में विजिटिंग प्रोफेसर नियुक्त किया है।
वह विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में सहायक प्रोफेसर और सेंटर फॉर ग्रीन एनर्जी एंड नैनोटेक्नोलॉजी के उपनिदेशक हैं। फ्रांस प्रवास के दौरान डॉ. कुमार सेंट्रलसुपेलेक के जीईआईपीएस (ग्रुप ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-पेरिस) शोध संस्थान से जुड़कर कार्य करेंगे। उनका शोध सौर फोटोवोल्टिक प्रणालियों के प्रदर्शन, मॉडलिंग और समय के साथ उनकी कार्यक्षमता में आने वाली गिरावट के आकलन पर केंद्रित रहेगा। शोध के तहत सौर पैनलों की बिजली उत्पादन क्षमता उनके प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले कारकों और लंबे समय तक उनकी कार्यक्षमता बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। जीईआईपीएस प्रयोगशाला फ्रांस के सीएनआरएस, सेंट्रलसुपेलेक, यूनिवर्सिटी पेरिस-सैक्ले और सोरबोन विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध इकाई है। इस नियुक्ति से भारत और फ्रांस के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में संयुक्त शोध और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।