{"_id":"6327091401ee2111f93fd72d","slug":"dr-kamaljeet-became-the-president-of-himachal-dentists-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Dentists Association: डॉ. कमलजीत हिमाचल दंत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Dentists Association: डॉ. कमलजीत हिमाचल दंत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष बने
Sun, 18 Sep 2022 06:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Sep 2022 06:29 PM IST
सार
प्रदेश दंत चिकित्सक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें सर्वसम्मति से डॉ. कमलजीत को अध्यक्ष चुना गया। डॉ. प्रशांत आचार्य को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
दंत चिकित्सक संघ की नई कार्यकारिणी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश दंत चिकित्सक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें सर्वसम्मति से डॉ. कमलजीत को अध्यक्ष चुना गया। डॉ. प्रशांत आचार्य को महासचिव बनाया गया है। डॉ. अरुण राणा और डॉ. राजेश ठाकुर मुख्य सलाहकार बनाए गए। डॉ. अजय ठाकुर, डॉ. नवतेज, डॉ. राजीव शर्मा और डॉ. दीपक कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. दिवेश, डॉ. अनुपमा नेगी, डॉ. तन्मय कपरेट को उपाध्यक्ष, डॉ. मोनिका लट्ठ, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. अक्षय ठाकुर और डॉ. जितेंद्र को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। डॉ. सोनक शर्मा कोषाध्यक्ष बनाई गईं। डॉ. (मेजर) सन्नी बंगा, डॉ. अमिताभ शर्मा और डॉ. सुमन लता को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी बनाए जाने के बाद दंत चिकित्सकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। नई कार्यकारिणी ने सरकार के सहयोग से दंत चिकित्सकों की समस्याओं को सुलझाने का प्रण भी लिया।
विज्ञापन