फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Kalyani of the university was awarded the Young Woman Scientist Award

Shimla News: विवि की डॉ. कल्याणी को यंग वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड

Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Kalyani of the university was awarded the Young Woman Scientist Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. कल्याणी सुप्रिया चंदेल को यंग वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

सुप्रिया को यह सम्मान 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर एंड फोरेस्ट्री : एलाइड साइंसेज फॉर सस्टेनेबल हिमालयन इकोसिस्टम के समापन समारोह में मिला। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी अनुसंधान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। विशेष रूप से हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में सतत विकास को लेकर उनके कार्य को सराहा गया। इनका शोध पर्वतीय क्षेत्रों में उभरती पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करता है। डॉ. चंदेल ने एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नौणी से पीएचडी की। वह इसी विश्वविद्यालय में रिसर्च एसोसिएट भी रह चुकी हैं और एक निजी कॉलेज में अध्यापन का अनुभव भी रखती हैं। पांच वर्षों से वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज के तहत पर्यावरण विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। डॉ. चंदेल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article