{"_id":"fa454d1256b70d5ab21def7268bbe480","slug":"dr-agnihotri-became-central-university-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी बने डा. कुलदीप अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी बने डा. कुलदीप अग्निहोत्री
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 18 Apr 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष डा. कुलदीप चंद अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की कमान मिल गई है। सीयू के वाइस चांसलर के रूप में उनकी नियुक्ति पर अंतिम मुहर लग गई है।
विज्ञापन
डा. अग्निहोत्री क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में बतौर निदेशक सेवाएं दे चुके हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर, प्रदेश विधानसभा की पुस्तकालय समिति के विषय विशेषज्ञ रहे हैं।
विज्ञापन
विभिन्न विषयों पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में डा. अग्निहोत्री के लेख प्रकाशित होते रहे हैं। लगभग 25 देशों की यात्रा की है। उन्होंने भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संयोजक के नाते तिब्बत समस्या पर गंभीर अध्ययन किया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर भी इनके कई शोध छपे हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर की अनकही कहानी नामक पुस्तक बाजार में आई है। अब तक 15 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।
वह पंजाब में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव और भारतीय जनसंघ के विभाग संगठन मंत्री भी रहे हैं। नवांशहर (पंजाब) के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा सिख नेशनल कॉलेज बंगा से पूरी की।
हिंदी और राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर अग्निहोत्री ने पीएचडी के बाद वकालत भी की। तमिल, संस्कृत में डिप्लोमा के साथ आदि ग्रंथ आचार्य की उपाधि पंजाब विवि से प्राप्त की। डा. अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल मेरा घर है और मैं घर वापसी कर रहा हूं।